एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग खुलते ही बिके सारे टिकट, मैन्यू में फिश करी भी

Vande Bharat Express news: आईआरसीटीसी ने बंगाल के स्वाद को ध्यान में रखते हुए एक मैन्यू तैयार किया है. इसमें पूरी (लुची) और चना, कोशा आम (सूखा मटन या चिकन), फिश फिललेट और फिश करी शामिल हैं.

Vande Bharat Express: हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्जीक्यूटिव क्लास के टिकट बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर बिक गए. गौरतलब है कि शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. 

एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) की सीटें यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है. आलम यह है कि ट्रेन के कमर्शियल रन के पहले दिन 1 जनवरी के लिए पहले से ही एक वेटलिस्ट तैयार कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक 2 जनवरी के लिए केवल 37 एक्जीक्यूटिव क्लास टिकट उपलब्ध हैं, वहीं अगले दिन के लिए 46 सीटें उपलब्ध हैं. 

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक एसी चेयर कार के लिए कुल 903 में से 367 सीटें 1 जनवरी के लिए उपलब्ध हैं. इसके साथ ही एक्जीक्यूटिव चेयर कार में कुल 69 सीटें हैं, जबकि एसी चेयर कार में सामान्य बुकिंग के लिए 903 सीटें उपलब्ध हैं. 

बताते चले कि हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक की सातवीं ट्रेन है, जिसमें हावड़ा और एनजेपी के बीच एसी चेयर कार (सीसी) का किराया 1,565 रुपये है. समान गंतव्यों के बीच एक्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट का किराया ₹ 2,825 है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के बारसोई, मालदा और बोलपुर में तीन स्टॉपेज होंगे. 

'हिट हो चुकी है ट्रेन' 

आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रजनी हसीजा ने पीटीआई को बताया कि यह ट्रेन पहले ही हिट हो चुकी है. टिकट पहले ही बुक हो जा रहे हैं और हम इसे लेकर बहुत खुश हैं. 

बंगाल के स्वाद का रखा गया है ध्यान 

उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी ने विशेष रूप से बंगाल के स्वाद को ध्यान में रखते हुए एक मैन्यू तैयार किया है. इसमें पूरी (लुची) और चना, कोशा आम (सूखा मटन या चिकन), फिश फिललेट और फिश करी, संदेश, रसगुल्ला और मिष्टी दोई (मीठा दही) शामिल हैं.

7.5 घंटे में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी

बताया जा रहा है कि ये वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन हर तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी. वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक का सफर लगभग 7.5 घंटे में पूरा करेगी. हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक का सफर वंदे भारत ट्रेन अन्य ट्रेनों की तुलना में तीन घंटे पहले ही तय कर लेगी. इस तरह ट्रेनें पहले ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और नई दिल्ली में चल रही हैं. अगले तीन सालों में रेलवे देशभर में इस तरह की 400 ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें: COVID 19: क्या भारत में आएगी कोरोना की एक और लहर? ABP न्यूज़ पर एक्सपर्ट्स ने दिए तमाम सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश, टॉलस्टॉय मार्ग पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग
LIVE: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश, टॉलस्टॉय मार्ग पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले - 'यह बेहद ही...'
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले - 'यह बेहद ही...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget