एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: 29 मई को पूर्वोत्तर को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Northeast Train: यह वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच यात्रा में 5 घंटे 30 मिनट का समय लेगी जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन इसी यात्रा के लिए साढ़े छह घंटे का समय लेती है.

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (29 मई) को पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इस तरह असम को सोमवार को पहली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन मिल जाएगी. इस मौके पर पीएम नव विद्युतीकृत खंडों को देश को समर्पित करेंगे और नवनिर्मित डेमू और एमईएमयू शेड का उद्घाटन भी करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.''

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
पीएमओ ने कहा कि अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी‌ और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन वर्तमान की सबसे तेज गाड़ी की तुलना में यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी.

5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी यात्रा 
वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा को 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन उसी यात्रा को तय करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है. प्रधानमंत्री 182 किलोमीटर लंबे मार्ग के नए विद्युतीकृत खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इससे यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के साथ प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रदान करने में भी मदद मिलेगी.

पीएमओ ने कहा कि यह मेघालय में प्रवेश करने के लिए विद्युत चालित ट्रेनों के दरवाजे भी खोलेगी. प्रधानमंत्री असम के लुमडिंग में नवनिर्मित डेमू/एमईएमयू शेड का भी उद्घाटन करेंगे.

इससे पहले पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना किया था. दिल्ली के लिए यह छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है.

ये भी पढ़ें: New Parliament Inauguration: 'नए संसद भवन की क्या जरूरत अगर पहलवानों...', खिलाड़ियों के सर्पोट में आए सिद्धारमैया, मोदी सरकार पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget