एक्सप्लोरर

सीएए और एनआरसी के विरोध में वंचित बहुजन अघाड़ी का महाराष्ट्र बंद आज

सीएए और एनआरसी के विरोध में वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से महाराष्ट्र बंद बुलाया गया है. इस बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है.

मुंबई: सीएए और एनआरसी के विरोध में वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से महाराष्ट्र बंद बुलाया गया है. इस बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि विरोध प्रदर्शन हिंसक नहीं हो पाए. गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में सीएए और एनआरसी को लेकर जो विरोध प्रदर्शन हुए थे उनमें भारी हिंसा हुई थी. यूपी और दिल्ली में खास तौर पर हिंसा की बड़ी वारदातें देखने को मिली थीं.

मुंबई, नासिक, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर समेत महाराष्ट्र के बड़े शहरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. वंचित बहुजन अघाड़ी के संस्थापक प्रकाश अंबेडकर ने कहा था कि केंद्र सरकार जबरन सीएए को लागू कर रही है जिससे अशांति का माहौल पैदा हो गया है. देश आर्थिक दिवालिएपन की ओर बढ़ रहा है और नोटबंदी व जीएसटी के बाद देश में अविश्वास का माहौल है.

यूपी: रेप के आरोपी बीएसपी सांसद को शपथ लेने के लिए मिली दो दिन के पैरोल

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां ठीक नहीं हैं. उन्होंने इस बंद को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी और तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से इस बंद में शामिल होने को कहा था. आपको बता दें कि 2018 में वंचित बहुजन अधाड़ी की स्थापना की गई थी.

डेमोक्रेसी इंडेक्स में गिरावट के बाद ग्लोबल करप्शन इन्डेक्स में भी फिसला भारत

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों नागरिता संशोधन कानून 2019 लागू किया है. इस कानून के मुताबिक अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के रहने वाले धार्मिक अल्पसंख्यक (हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध) भारत में शरण ले सकेंगे. दिसंबर 2014 से पहले शरणार्थी के रूप में आए लोग नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे.

इस कानून की आलोचना हो रही है और कहा जा रहा है कि ये कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है जो धार्मिक समानता की बात करता है. ऐसे में इस कानून के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन किए गए. खास तौर पर एएमयू, जेएनयू और जामिया में हुए प्रदर्शन खासे चर्चा में रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget