एक्सप्लोरर

अगर 45 साल से अधिक है उम्र तो जानें कैसे मिलेगा आपको कोरोना का टीका, इस तरह मिलेगा अपॉइंटमेंट

कोरोना के ख़िलाफ़ वैक्सीन का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए मोदी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. मोदी सरकार ने उन सभी लोगों को वैक्सीन लगाने को मंज़ूरी दे दी है जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. इसके अलावा उन लोगों को भी टीका लगवाने की मंजूरी मिल गई है जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है लेकिन उन्हें कोई बीमारी भी है.

नई दिल्लीः कोरोना के ख़िलाफ़ वैक्सीन का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. मोदी सरकार ने वैसे सभी लोगों को वैक्सीन लगाने को मंज़ूरी दे दी है जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर है. साथ ही उन लोगों को भी टीका देने को मंज़ूरी दे दी गई है जिनकी उम्र 45 साल से ऊपर है लेकिन उसके साथ उन्हें कोई बीमारी भी है. कैबिनेट की बैठक में ये फ़ैसला लिया गया कि 1 मार्च से इन लोगों को टीकाकारण शुरू कर दिया जाएगा. क़रीब 10 हज़ार सरकारी और 20 हज़ार प्राइवेट केंद्रों पर एक साथ टीकाकरण का ये चरण शुरू किया जाएगा.

लोगों के पास सरकारी या प्राइवेट केंद्रों में से किसी पर भी टीका लगवाने का विकल्प रहेगा. सरकारी केंद्रों पर मुफ़्त में टीका लगेगा जबकिं प्राइवेट केंद्रों पर टीका लगवाने का पैसा लगेगा. कैबिनेट के इस फैसले पर सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय अगले दो तीन दिनों में वैक्सीन के दाम को लेकर फ़ैसला करेगा.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय उन बीमारियों की सूची तैयार कर रहा जिसे कोमोरबीडीटी लिस्ट में शामिल किया जाए. यानी 45 साल ज्यादा वो लोग जिन्हें ये बीमारी है और उन्हें कोरोना का टीका लगवाना है.

बीमारियों की लिस्ट 

- क्रोनिक रेस्पिरेटरी डिजीज - क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज - सीवियर अस्थमा - क्रोनिक हार्ट डिजीज और वैस्कुलर डिजीज - किडनी की बीमारी - लिवर की बीमारी - डायबिटीज - कैंसर - मॉर्बिड ओबेसिटी - हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर

कम्युनिटी मेडिसिन की डॉक्टर और आईसीएमआर की एडवाइजर डॉ सुनीला गर्ग के मुताबिक ये सभी बीमारियां जिनको है उन्हें कोमोरबीडीटी में शामिल किया जा सकता और इन्हें देना चाहिए. वहीं कुछ बीमारियों में टीकाकरण डॉकटर की सलाह पर होगा. वहीं वैक्सीनेशन के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट साथ देना होगा.

डॉ सुनीला गर्ग ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में जहां वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध होगी वहीं सूत्रों के मुताबिक वैक्सीन प्राइवेट हॉस्पिटल में करीब 300 से 400 रुपय में मिलेगी. वहीं डॉक्टरों का भी मानना है की कीमत इसके आसपास रहेगी.

प्राइवेट हॉस्पिटल में तीन तरीके से बुक होगा समय

सूत्रों के मुताबिक अगर आप प्राइवेट हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाने के लिए तीन तरीके से अपना समय बुक कर सकते है, cowin एप, अस्पताल की वेबसाइट या वॉक इन. एप और वेबसाइट पर आपको सरकार द्वारा तय फ़ोटो आइडेंटिटी देनी होंगी और अगर आपको इन बीमारियों में से कोई बीमारी है तो उसका सर्टिफिकेट और जानकारी भी देनी होंगी. वहीं वॉक इन में वैक्सीन उपलब्धता पर मिलेगा. प्राइवेट अस्पताल को जिन्हें वैक्सीन दी जा रही है उनकी सभी जानकारी लेनी और रखनी होगी. इसके अलावा प्राइवेट अस्पताल को सीमित स्टॉक दिया जाएगा. जल्द ही इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियम और गाइडलाइन तैयार कर लेगी.

केंद्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है की प्राइवेट हैल्थ केयर के साथ आने से वैक्सीनेशन का काम तेज़ी से होगा और इसका सरकार को अनुभव भी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि दिन में 10 हज़ार अस्पतालों का उपयोग इन वैक्सीनेशन के लिए किया जा रहा है इनमें से 2 हज़ार अस्पताल प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल हैं. प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों का फोर्स मल्टीप्लायर रोल से केंद्र सरकार अवगत है और उसका इस्तेमाल करती रही है. वैक्सीनेशन में आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि बड़ी संख्या में प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों का उपयोग हम करेंगे वैक्सीनेशन कोई गति को और उसके कवरेज को बढ़ाने के लिए.

प्राइवेट अस्पताल में वैक्सीनेशन से आएगी तेजी

जानकारों का भी मानना है की प्राइवेट अस्पताल में वैक्सीनेशन शुरू करने से तेज़ी आएगी और जिसे जहां लेना है वो तय कर सकेगा. वहीं पहले से कई वैक्सीनेशन भारत हो रहे है जिसमे सरकार भी दे रही है और लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में खुद से भी करवा रहे है.

भारत में अब तक कुल 1,10,46,914 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है. जिसमे से 1,07,38,501 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके है, वहीं इस संक्रमण से अब तक 1,56,705 मरीजों की मौत हुई है. अभी भारत मे 1,51,708 एक्टिव पेशेंट है यानी वो मरीज जिनका इलाज चल रहा है, ये कुल संक्रमित का 1.37% है. भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.21% है जबकि मृत्यु दर 1.42% है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget