एक्सप्लोरर

उत्तराखंड और गोवा में CM की कुर्सी को लेकर फंसा पेंच, जानिए किन नामों पर चल रही है चर्चा

70 में से 47 सीटें जीतकर उत्तराखंड में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आ गई है. प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भी उत्तराखंड में बीजेपी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है.

उत्तराखंड और गोवा में चुनाव नतीजों के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पेंच फंसा है. उत्तराखंड में तो बीजेपी की बंपर जीत के बावजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट हार गए हैं, जिसके बाद अब राज्य में कुर्सी के कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. वहीं गोवा में सीएम की कुर्सी  के लिए बीजेपी विधायकों में ही जमकर खेमेबाजी शुरू हो गई है.

बीजेपी को जनादेश तो मिला लेकिन खटीमा से कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में क्या उनको एक बार फिर मौका देगी बीजेपी या सीएम के रूप में नया चेहरा सामने आएगा. इस सवाल का जवाब होली के तुरंत बाद मिल सकता है जब बीजेपी के उत्तराखंड पर्यवेक्षक 19 मार्च को देहरादून जाएंगे. जहां विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी.

उत्तराखंड के सीएम की रेस में जो दावेदारी पेश कर रहे हैं उनमें सबसे आगे चल रहे हैं-

  • कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत
  • सतपाल महाराज (कई बार कैबिनेट मंत्री रहे)
  • बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
  • पूर्व सीएम भवन खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी
  • मसूरी से विधायक गणेश जोशी 

इनके अलावा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और राज्यसभा सासंद अनिल बलूनी भी रेस में हैं. हालांकि अभी किसी भी नेता ने अपने नाम की पुष्टि नहीं की है और सबका कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व और विधानमंडल दल मिलकर ही इस बात का फैसला करेंगे.

गोवा में भी सीएम कुर्सी पर सस्पेंस
सीएम कुर्सी पर सस्पेंस की कुछ ऐसी ही स्थिति गोवा में भी बनी हुई है. जहां 40 में से 20 सीट जीतने के बावजूद भी सीएम दावेदार का चेहरा अब तक साफ नहीं है. इतना ही नहीं बल्कि पार्टी में अंदरूनी कलह के भी कयास लगाए जाने लगे हैं. दरअसल, गोवा में कुर्सी की लड़ाई के लिए बीजेपी के दो बड़े नेता सीएम प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे में खींचातानी शुरू हो चुकी है. विश्वजीत राणे ने तो प्रमोद सावंत को अपना नेता तक मानने से इंकार कर दिया है. 

विश्वजीत राणे ने एक मराठी अखबार लोकमत में पूरे पेज का पोस्टर छपवाया और इस पोस्टर से प्रमोद सावंत का चेहरा ही गायब था. इससे पहले ऐसा ही कुछ पोस्टर उनकी विधायक पत्नी दिव्या राणे ने भी छपवाया था जिसमें प्रमोद सावंत की तस्वीर नहीं थी.

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सीएम प्रमोद सावंत की नींद उड़ा रखी है. इसका सबूत तब मिला जब उनसे प्रदेश के अगले सीएम के बारे में सवाल पूछा गया. प्रमोद सावंत सवाल से बचते हुए दिखे और अंग्रेजी में विधायकों की शपथ की बात करने लगे.

ये भी पढ़ें-
यूपी में एक बार फिर जुटेंगी प्रियंका गांधी, 2024 के लिए तैयार करेंगी रणनीति

BJP पर छल-कपट का पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, सपा विधायकों से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के सांसद आज ही कर देंगे अलग गुट का ऐलान? सीक्रेट मीटिंग के बाद भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद
ममता बनर्जी के सांसद आज ही कर देंगे अलग गुट का ऐलान? सीक्रेट मीटिंग के बाद भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद
CM बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने वो कर डाला, जिसका किया चीख-चीखकर वादा, 4800 घुसपैठियों को...
CM बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने वो कर डाला, जिसका किया चीख-चीखकर वादा, 4800 घुसपैठियों को...
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
पहले विधायकों ने तोड़ी ममता बनर्जी की कमर, अब सांसद उड़ाएंगे रातों की नींद, 20 बागियों ने की सीक्रेट मीटिंग
पहले विधायकों ने तोड़ी ममता की कमर, अब MP उड़ाएंगे रातों की नींद, 20 बागियों ने की सीक्रेट मीटिंग

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
Embed widget