एक्सप्लोरर

अंकिता मर्डर केस में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट का आदेश, अब पुलकित खोलेगा वीआईपी सर्विस के राज!

Ankita Murder Case: पिछले साल उत्तराखंड के पौड़ी जिले के एक रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी. अंकिता की हत्या का आरोप पुलकित आर्य पर लगा है.

Ankita Bandari Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट 1 फरवरी से होना है. पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद उसका नार्को टेस्ट भी होना है. पुलिस पुलकित से उस वीआईपी का राज उगलवाना चाहती है, जिसके स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए अंकिता को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था. इस मामले पर देहरादून के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेसन का बयान भी सामने आया है.

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा, “अंकिता केस में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट का आदेश आया है. कोर्ट ने दिल्ली फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को आदेश दे दिया है. फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने 1-3 फरवरी का समय दिया है. इस बीच आरोपियों को वहां पेश किया जाएगा. इसमें करीब 30 सवाल होंगे.” अंकिता हत्याकांड को 4 महीने बीत चुके हैं मगर अब तक वीआईपी का नाम सामने नहीं आया है.

पुलकित आर्य खोलेगा राज!

पुलिस पुलकित से वीआईपी का राज उगलवाना चाहती है. इसके लिए पिछले दिनों न्यायालय में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दी गई थी. अब अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का एक से तीन फरवरी के बीच पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा. टेस्ट का स्लॉट विशेषज्ञों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आरोपी का नार्को टेस्ट भी किया जाना है.

वो वीआईपी कौन?

ये वही वीआईपी है जिसकी वजह से अंकिता के ऊपर लगातार पुलकित और उसके दोस्त स्पेशल सर्विस देने का दबाव बना रहे थे और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. इसी वजह से उन्होंने अंकिता की हत्या भी की थी. हत्या कांड के बाद से वीआईपी का नाम अब तक सामने नहीं आ पाया है मगर अब उम्मीद है कि जल्दी वीआईपी का नाम सामने आएगा ताकि उत्तराखंड की तमाम ऐसी जगहों पर चलने वाले इन घटिया रिजॉर्ट और होटलों का पर्दाफाश हो सके.

ये भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मामले की नहीं होगी CBI जांच, हाई कोर्ट ने कहा- SIT की इन्वेस्टिगेशन पर संदेह नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget