एक्सप्लोरर

UP Election: पहले चरण को लेकर जबरदस्त उत्साह, सुबह से लगी लंबी कतारें, वोट डालने के बाद बोले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा- यूपी में फिर खिलेगा कमल

UP Elections: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. सुबह 7 बजे से ही लोग मतदान केंद्र पर पहुंच अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

UP Elections: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. आज 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह 7 बजे से ही लोग मतदान केंद्र पर पहुंच अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते दिखे. इसी कड़ी में मथुरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा ने वोट डालते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर बीजेपी सत्ता में आने वाली है.

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि, "ये चुनाव कोई आम चुनाव नहीं हैं बल्कि राज्य में महिलाओं के विकास और सुरक्षा से जुड़े हैं. पिछले 5 वर्षों में हमने एक समृद्ध उत्तर प्रदेश की नींव रखी है. उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर कमल खिलेगा." आगरा ग्रामीण से बीजेपी उम्मीदवार बेबी रानी मौर्य भी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि राज्य में सुशासन के लिए नागरिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे."  सरधना विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी संगीत सोम का कहना है कि, "हम विकास के एजेंडे पर लड़ रहे हैं क्योंकि हम 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं. राज्य की जनता तुष्टीकरण की राजनीति नहीं देखना चाहती."

गौतमबुद्धनगर के डीएम ने लोगों से की ये अपील

उधर गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने जनता से अपील करते हुए कहा, "मैं नागरिकों से आज मतदान करने के लिए बाहर आने का आग्रह करता हूं. सभी मतदान केंद्रों पर आदर्श मतदान केंद्र स्थापित, अर्धसैनिक बल तैनात और वीडियोग्राफी की जा रही है. मतदान केंद्रों पर सभी COVID19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है." बता दें, इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से वोटिंग की अपील की. उन्होंने कहा है कि एक वोट उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करेगा. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने की गुजारिश की है. उन्होंने कहा कि लोग पहले मतदान करें फिर जलपान.  

पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे

बता दें, पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को बताया था कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिये व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, दस्तानों, मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें 1.24 करोड़ पुरुष, 1.04 करोड़ महिलाएं और 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें.

UP Election: यूपी की 58 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने की ये अपील

India Weather Updates: दिल्ली-राजस्थान और बिहार में ठंड से राहत, उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, जानें पूरे उत्तर भारत के मौसम का हाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget