एक्सप्लोरर

पीलीभीत में बारिश से कई गांवों में बाढ़, फंसे 21 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के नगरिया के पास वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए एचएडीआर ऑपरेशन की मदद से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चे समेत 21 फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया गया. 

Pilibhit Flood: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लगातार बारिश हो रही है. बनवसा बैराज से शारदा नदी में छोड़े गए पानी से शारदा सागर डैम की सुरक्षा के लिए बनाए गए रमनगरा के कच्चे बांध बह गए. इससे कई इलाकों में पानी घुस गया. पानी घुसने के कारण कई इलाके खाली कराए गए हैं, वहीं पानी का बहाव तेज होने से कई गांवों के लोग फंस गए हैं, जिनहें एयरलिफ्ट किया गया. वायुसेना (Indian Air Force) के हेलीकॉप्टर के जरिए पीलीभीत के नगरिया के पास एचएडीआर ऑपरेशन की मदद से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चे समेत 21 फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया गया. 

पीलीभीत में कई दिनों से हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से 12 गांवों में पानी घुस चुका है. गांवों और शारदा सागर डैम की सुरक्षा के लिए बनाया गया रमनगरा बांध मंगलवार को धाराशायी हो गया. बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से सोमवार को ही शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया था और देर रात जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुसने लगा था.

वहीं, उत्तराखंड में बारिश ने चारों ओर तबाही मचाई है. इस बारिश ने 107 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. कुमाऊं के मुक्तेश्वर में जहां बारिश ने 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, तो वहीं पंतनगर में 31 साल का पुराना रिकॉर्ड टूटा है. मुक्तेश्वर में पिछले 24 घंटों में 340.8 मिलीमीटर बारिश हुई. इससे पहले मुक्तेश्वर में 107 साल पहले 18 सितंबर 1914 में 254.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी.

उत्तराखंड में 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक तबाही वाली बारिश हुई. इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने पहले ही जता दिया था, जिसको देखते हुए सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया था, लेकिन कुमाऊं में बारिश इस कदर बरसी की रिकॉर्ड तो टूटे ही कई लोगों की जान भी चली गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मुक्तेश्वर में 107 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा. वहीं पंतनगर में 24 घंटों में 403.9 मिलीमीटर बारिश ने पिछले 31 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा. 

Explained: कैप्टन की नई पार्टी बनने पर पंजाब की राजनीति पर क्या होगा असर? जानिए कैसे बदलेगा सियासी समीकरण

प्रियंका गांधी को आगरा जाने की मिली इजाजत, 4 लोगों को साथ ले जाने की मंजूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget