एक्सप्लोरर

UP इन्वेस्टर्स समिट: अंबानी, अडानी, महिंद्रा, बिड़ला ने खोली तिजोरी, 4 लाख 28 हजार करोड़ के 1045 करार पर दस्तखत

प्रधानमंत्री ने 5P का मंत्र भी दिया. उन्होंने कहा कि पोटेंशियल + पॉलिसी + प्लानिंग + परफॉर्मेंस से ही प्रोग्रेस आती है. मुझे विश्वास है कि यूपी में सुपरहिट परफॉर्मेंस देने के लिए योगी जी, उनकी टीम और प्रदेश की जनता तैयार है.

लखनऊ: प्रदेश में निवेशकों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018 का आयोजन किया है. इस आयोजन का उद्घाटन आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस मौके पर प्रधामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हो रहा है और ये नजर भी आ रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश का ग्रोथ इंजन बन सकता है. यहां संसाधनों की कमी नहीं है, पहले के हालात और अब में फर्क है.

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से उबारकर देश का सबसे अच्छा प्रदेश बनाना है. उन्होंने कहा कि किसी भी विकास के लिये सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, का माहौल होना चाहिये. यूपी सरकार ने इन 11 महीनों में कानून का राज स्थापित किया है.

4 लाख 28 हजार करोड़ के 1045 करार पर दस्तखत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 4.28 लाख करोड़ रुपये के 1045 एमओयू पर दस्तखत हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश का बजट भी 4.28 लाख करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट शहर के अंतर्गत 99 शहरों में यूपी के 10 शहर भी हैं. कानपुर वाराणसी गोरखपुर इलाहाबाद में मेट्रो चलाने का प्रयास है.

प्रधानमंत्री ने क्या कहा? इन्वेस्टर्स समिट 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जब परिवर्तन होता है तो परिवर्तन दिखने लगता है. यूपी में अब परिवर्तन दिखने लगा है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को बधाई. पहले ये सब कुछ भय और असुरक्षा के माहौल की वजह सके नहीं हो सका. प्रदेश को हताशा और निराशा के माहौल से निकाल कर उम्मीद की किरण जगाने का काम योगी सरकार ने किया है.”

प्रधानमंत्री ने दिया 5P मंत्र, आपस में प्रतिस्पर्धा करें राज्य इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 5P का मंत्र भी दिया. उन्होंने कहा कि पोटेंशियल + पॉलिसी + प्लानिंग + परफॉर्मेंस से ही प्रोग्रेस आती है. मुझे विश्वास है कि यूपी में सुपरहिट परफॉर्मेंस देने के लिए योगी जी, उनकी टीम और प्रदेश की जनता तैयार है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैं कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में ऐसे ही इन्वेस्टर्स समिट में गया था. महाराष्ट्र सरकार ने ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है. मैं एक विचार रखना चाहता हूं. क्या महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस बात कि कंपीटीशन हो सकता है कि कौन पहले ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य हासिल करेगा.”

यूपी के लिए पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान प्रधानमंत्री ने कहा, “इस अवसर मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा करना चाहता हूं. इस साल बजट में प्रस्ताव रखा गया था कि देश दो डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का किया गया था. इनमें से एक कॉरीडोर उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित है. बुंदेलखंड के विकास को विशेषतौर पर ध्यान में रखते हुए, ये तय किया गया है कि यूपी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विस्तार आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट तक होगा. इस कॉरीडोर से 2.5 लाख लोगों रोजगार मिलेगा.”

मुकेश अंबानी ने क्या कहा? उद्योगपति ने मुकेश अंबानी ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है. हम सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि तीन साल में जियो के माध्यम से एक लाख लोगों को रोजगार भी दिया जाएगा.''

मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी योजनाओं का एलान भी किया. उन्होंने कहा, ''रिलायंस अगले तीन साल में उत्तर प्रदेश में 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा. उत्तर प्रदेश का हर नौजवान स्मार्ट नौजवान बने. इसलिए हमने जियो फोन लॉन्च किया जो 1500 रुपये का है जो तीन साल बाद वापस हो जाएंगे. अगले दो महीने में यूपी में दो करोड़ जियो फोन दिए जाएंगे. गंगा नदी हम सबकी माता है और पवित्र है. क्लीन गंगा मिशन में हिस्सा लेना हमारी जिम्मेदारी है. हमें इसके लिए जो जिम्मेदारी दी जाएगी हम से निभाएंगे.”

गौतम अडाणी ने क्या कहा? अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ की. गौतम अडानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले पांच साल में 35 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा. उन्होंने कहा, ''देश की तरक्की में यूपी की अहम भूमिका है. यूपी में रोजगार देने के लिए हम इंडस्ट्रीयल और एग्रीकल्चरल सेक्टर में निवेश करेंगे. इसके साथ ही गौतम अडानी ने एलान किया कि हम यूपी में स्किल डेवलेपमेंट सेंटर खोलेंगे.''

कुमार मंगलम बिड़ला ने क्या कहा? कुमार मंगल बिड़ला ने प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व और नीतियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1950 से निवेश कर रहे हैं. ‘इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ लिस्ट में उत्तर प्रदेश सातवें नंबर पर है, इसके लिए योगी जी और उनकी टीम को बधाई. उन्होंने कहा कि बिड़ला ग्रुप उत्तर प्रदेश में अलग अलग क्षेत्र 25 हजार करोड़ का निवेश करेगा. हम विश्वास दिलाते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के विकास में हम लगातार भाग लेते रहेंगे.

आनंद महिंद्रा ने क्या कहा? आनंद महिंद्रा ने कहा, ''उत्तर प्रदेश की तुलना प्रदेश से नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों से होनी चाहिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन उत्तर प्रदेश के विकास के लिए है. इस समिट का आयोजन करना ही आपकी प्रतिबद्धता दिखाता है. इसमें महिंद्रा ग्रुप आपके साथ है.”

इन्होंने भी किया बड़ा एलान जी एक्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने भी यूपी में बड़े निवेश का एलान किया है. जी एक्सेल ग्रुप यूपी में 18,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. यूपी में अब तक कुल लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का एलान किया जा चुका है.

टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में टीसीएस की उपस्थिति है. इसके साथ ही टाटा मोटर भी यहां हैं. हमारी खुदरा कंपनियों की यहां एक महत्वपूर्ण उपस्थिति है. हम पूरे क्षेत्रों में यूपी के विकास में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
CJP को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
Jodhpur Airport: PM नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Live: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget