एक्सप्लोरर

यूपी: सोनभद्र के पास ट्रेन हादसा, शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

ट्रेन की स्पीड बहुत कम थी, इसलिए गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. ट्रेन की स्पीड लगभग 40 किलोमीट प्रति घंटा थी. ट्रेन के यात्रियों को हादसे के तुरंत बाद दूसरी ट्रेन से रवाना कर दिया गया है.

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रेन हादसा हुआ है. सोनभ्रद के पास ओबरा में फफराकुण्ड के पास शक्तिपुंज एक्सप्रेस की सात बोगियां पटरी से उतरी गई हैं. इस मामले में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने आई है. ये हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ है. ट्रेन की पटरी टूटी हुई मिली है. ये ट्रेन कोलकाता के हावड़ा से मध्य प्रदेश के जबलपुर जा रही थी.

 

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड बहुत कम थी, इसलिए गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. ट्रेन की स्पीड लगभग 40 किलोमीट प्रति घंटा थी. ट्रेन के यात्रियों को हादसे के तुरंत बाद दूसरी ट्रेन से रवाना कर दिया गया है.

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा, ‘‘दुर्घटना आज सुबह करीब छह बजकर 25 मिनट पर हुई और हमने रास्ता साफ कर दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी यात्रियों को शेष बोगियों में भेजा गया और सुबह सात बजकर 28 मिनट तक वे सभी घटनास्थल से रवाना हो गए थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं और दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है.’’

एक महीने के अंदर तीसरा हादसा

बता दें कि एक महीने के अंदर ये तीसरा रेल हादसा है. 23 अगस्त को आज़मगढ़ से दिल्ली से जा रही कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन सहित दस डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस हादसे में 74 लोग घायल हो गए थे. ट्रेन डंफर से टकरा गई थी. ये हादसा औरैया जिले के अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ था.

वहीं, 19 अगस्त को  उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस रेल हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 97 से ज्यादा लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार जा रही थी. इस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई थी. दरअसल जब ये हादसा हुआ उस वक्त पटरी पर काम चल रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget