एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा: 4 अधिकारी सस्पेंड, 3 छुट्टी पर भेजे गए, 1 का तबादला

मुजफ्फरनगर में खतौली में कल कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. रेलवे ने आज एबीपी न्यूज़ की खबर पर मुहर लगाते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था.

नई दिल्ली : मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है. जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर डिवीजन इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं उत्तर रेलवे के चीफ ट्रक इंजीनियर का तबादला किया गया है. जबकि डीआरएम दिल्ली, GM उत्तर रेलवे और रेलवे बोर्ड के मेंबर इंजीनियरिंग को छुट्टी पर भेज दिया गया है.

बता दें कि मुजफ्फरनगर में खतौली में कल कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. रेलवे ने आज एबीपी न्यूज़ की खबर पर मुहर लगाते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था. रेलवे ने बताया कि इस हादसे में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 22 गंभीर रुप से घायल हैं. कुल घायलों की संख्या 92 है जिनका इलाज मुजफ्फरनगर, मेरठ और हरिद्वार के अस्पताल में चल रहा है.

रेलवे ने लगाई एबीपी न्यूज़ की पड़ताल पर मुहर

इस रेल हादसे के पीछे रेलवे की लापरवाही सामने आई है. ABP न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि ट्रेन को मरम्मत वाली ट्रैक से गुजरने दिया गया. इस हादसे के बाद अब रेलवे ने भी एबीपी न्यूज़ की पड़ताल पर मुहर लगा दी. रेलवे ने आज कहा कि रेल की पटरी पर मरम्मत का काम चल रहा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है.

रेलवे बोर्ड के सदस्य एम जमशेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा, ‘’ट्रैक पर जो भी काम चल रहा था, उसकी जांच की जा रही है. इस मामले में जीआरपी ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है.’’ उन्होंने बताया, ‘’इस मामले में जो भी दोषी हैं उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’’

एम जमशेद ने कहा, ''हादसे की रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी और रात 10 बजे तक ट्रैफिक सामान्य हो जाएगा.’’

ABP न्यूज़ की ने सबसे पहले बताई थी हादसे की वजह

बता दें कि कल जब एबीपी न्यूज़ ने हादसे की पड़ताल की थी तो कई ऐसे सबूत एबीपी न्यूज़ के हाथ लगे थे जिनसे साबित हुआ कि रेल ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था और उसी ट्रैक पर ट्रेन तेजी से आई गई, जिसके बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. एबीपी न्यूज़ को हादसे वाली जगह से बड़ा हथौड़ा, रिंच, पाना और पेचकस भी मिले थे. ये सारे औजार रेलवे के ही थे. जो काम के दौरान वहां पड़े हुए थे.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली में कल कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए.

यह भी पढ़ें-

स्टेशन सुपरिंटेंडेंट का खुलासा, ‘इंजीनियरिंग विभाग ने स्टेशन मास्टर को नहीं दी मरम्मत की जानकारी’

IN PICS: यहां जानें मोदी सरकार में कब-कब हुए हैं रेल हादसे

उत्कल एक्सप्रेस हादसे की पूरी कहानी, जानें कैसे मंजिल से पहले आई यात्रियों की मौत

जरुर पढ़ें: सिर्फ रेल हादसे ही नहीं इन मामलों में भी बदनाम है ‘प्रभु’ की रेल!

दर्दनाक कहानियां: कई परिवारों को जिंदगी भर का गम दे गया मुजफ्फरनगर का रेल हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget