एक्सप्लोरर

India-US Relation: 'चीन की बढ़ती आक्रामकता भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की एक और वजह', बोले अमेरिकी सांसद

India-China Clash: अमेरिकी सांसदों ने चीनी आक्रामकता और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बयान जारी किया है. भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में झड़प हुई थी.

India-US Relation: भारत और चीन (China) के सैनिकों के बीच हुई हालिया झड़प पर अमेरिका (America) के शीर्ष सांसदों ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की बात कही. अमेरिका के सांसदों ने कहा कि भारत के खिलाफ चीन की हालिया आक्रामकता भारत-अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देती है. चीनी और भारतीय सैनिक के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में झड़प हुई थी.

जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद ये पहली बड़ी झड़प थी. इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्षों ने एक बयान में कहा कि अरुणाचल प्रदेश में चीन की ताजा आक्रामकता इस बात की याद दिलाती है कि भारत के साथ मजबूत सुरक्षा साझेदारी अमेरिका और हमारे सहयोगियों की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए क्यों महत्वपूर्ण है. सह-अध्यक्षों ने कहा कि ये घटना भारतीय क्षेत्र में एक बार फिर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के खतरे का संकेत है, जिसमें 2020 में एलएसी पर चीन की पूर्व-निर्धारित आक्रामकता के कारण भारत के लगभग 20 सैनिक शहीद हुए थे. 

अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों पर क्या कहा?

इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष के रूप में, हमने अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए वर्षों तक काम किया है. प्रतिनिधि सभा की ओर से पारित वित्त वर्ष 2023 NDAA में खन्ना-शर्मन-श्वेइकर्ट संशोधन को शामिल करके इंडिया कॉकस ने इस दिशा में प्रगति की है. इसमें चीन से होने वाले तात्कालिक और गंभीर क्षेत्रीय सीमा खतरों का जिक्र किया गया है.

दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना जारी रखेंगे

सह-अध्यक्षों ने वित्त वर्ष 23 की अंतिम सम्मेलन रिपोर्ट में सेक्शन 1260 को शामिल करने की सराहना की ताकि भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता व अतिक्रमण को रोकने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सैन्य सहयोग को मजबूत किया जा सके. बयान में आगे कहा गया कि अमेरिका (America) और भारत (India) दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में एक अद्वितीय बंधन साझा करते हैं. कॉकस के सह-अध्यक्ष के रूप में हम अपने सुरक्षा जुड़ाव और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना जारी रखेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Maritime Anti Piracy Law: समुद्री लुटेरों की खैर नहीं, अब हाई सी में भी चलेगा भारतीय कानून का डंडा, इंडिया को मिल गया है मैरीटाइम एंटी पायरेसी लॉ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget