एक्सप्लोरर

'टैरिफ को लेकर अभी जारी है अमेरिका-भारत की बातचीत', ट्रंप के बयान पर सूत्रों का दावा

Tariff War: भारत ने हाल ही में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया, यूएई, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और अन्य देशों के टैरिफ कम किए हैं. अमेरिका के साथ बातचीत को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है.

India-US Tariff War: भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ का मुद्दा हर रोज उलझता ही जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (7 मार्च 2025) को दावा किया था कि भारत टैरिफ में कटौती करने के लिए सहमत हो गया है. सूत्रों के मुताबिक अभी भी भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर चर्चा जारी है और इसे लेकर अभी डिटेल में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

अमेरिका-भारत की बात अभी भी जारी

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह सहमति बनी थी कि इस साल के अंत तक BTA (द्विपक्षीय व्यापार समझौता) को अंतिम रूप दिया जाएगा. जिसे लेकर अभी भी चर्चा जारी है और कोई भी बात फाइनल नहीं हुई है. दोनों देशों के अपने-अपने हित हैं. भारत अपने हितों को ख्याल में रखकर द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाएगा. इसको लेकर चर्चा जारी है.

टैरिफ के फाइनल प्ररूप पर कोई बात नहीं हुई

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में अमेरिका का दौरा भी किया, जहां टैरिफ को लेकर बातचीत हुई है. हालांकि टैरिफ पर फाइनल प्रारूप क्या होगा इस पर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. भारत ने हाल ही में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया, यूएई, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और अन्य देशों के टैरिफ कम किए हैं. इसी तरह की बातचीत यूके, यूरोपीय संघ के साथ भी चल रही है. अमेरिका के साथ बातचीत को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है.

पूरी दुनिया ने अमेरिका को ठगा है- ट्रंप

ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका से ज्यादा टैक्स वसूलने वाले सभी देशों पर 2 अप्रैल 2025 से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हो जाएंगे. ट्रंप का कहना है कि टैरिफ से अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार बढ़ेगा. ट्रंप ने कहा, “आर्थिक, वित्तीय और व्यापारिक दृष्टिकोण से हमारे देश को दुनिया के लगभग हर देश ने पूरी तरह से ठगा है. कनाडा, मेक्सिको और फिर आप सीधे लाइन में चले जाइए. भारत हम पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाता है. आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते. यह लगभग प्रतिबंधात्मक है." ट्रंप ने कहा, “वैसे, वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि अब वे अपने शुल्क में कटौती करना चाहते हैं, क्योंकि अब कोई तो उनके किए की पोल खोल रहा है.” 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये! जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को दिया श्रेय, 1984 के दंगों का भी किया जिक्र

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget