एक्सप्लोरर

अमेरिकी डिप्टी NSA दलीप सिंह 'टू प्लस टू' बातचीत से पहले आएंगे दिल्ली, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हो सकती है बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न के अनुसार सिंह भारत सरकार के साथ मिलकर आर्थिक विकास और समृद्धि और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को बढ़ावा देने के लिए सहयोग को गहरा करेंगे.

अमेरिका के उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह दोनों देशों के बीच होने वाली 'टू प्लस टू' वार्ता से पहले भारत के दौरे पर आ सकते हैं. गौरतलब है कि जिस समय वह भारत दौरे पर रहेंगे ठीक उसी समय रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी नई दिल्ली के दौरे पर होंगे. 

यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ अमेरिका के प्रतिबंधात्मक कदमों में दलीप सिंह की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है. सिंह की यात्रा अगले महीने वाशिंगटन में होने वाली आगामी 'टू प्लस टू' विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय वार्ता की तैयारियों पर भी बातचीत होने की संभावना है. यह वार्ता 11 अप्रैल के आसपास होने की संभावना है. 

दो दिन के दौरे पर भारत में होंगे सिंह

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने एक बयान में कहा कि 30 और 31 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह भारत सरकार के साथ हमारे चल रहे परामर्श को जारी रखने और अमेरिका-भारत आर्थिक संबंधों और रणनीतिक साझेदारी में कई मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए नई दिल्ली में होंगे.

बयान के अनुसार सिंह भारत सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर समावेशी आर्थिक विकास और समृद्धि और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को बढ़ावा देने के लिए सहयोग को गहरा करेंगे. प्रवक्ता ने बताया कि सिंह यूक्रेन के खिलाफ रूस के अनुचित युद्ध के परिणामों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए अपने समकक्षों के साथ मिलकर विचार करेंगे.

दोनों देश बुनियादी ढांचे के विकास पर परस्पर सहयोग में करेंगे चर्चा 

प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने कहा कि सिंह बाइडेन प्रशासन की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करेंगे. जिसमें बिल्ड बैक बेटर वर्ल्ड के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना और इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क का विकास शामिल है.

इमरान पर फिर आक्रमक हुईं मरियम, कहा- 'पीएम का सत्ता बचाने के लिए झूठी साजिशों का ढोंग देश की सुरक्षा के लिए खतरा'

Russia Ukraine War: रूसी अरबपति का सुपरयाट लंदन में जब्त, ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ने कहा- यह पुतिन और उनके साथियों को स्पष्ट चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget