एक्सप्लोरर

'हाथ-पैर बांध दिए थे, दूर भेजने पर होता है पछतावा', अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के परिजनों ने सुनाई अपनी आपबीती

US Deported Indians: USA से डिपोर्ट कर भेजे गए भारतीय नागरिकों का विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा. यह 5 फरवरी के बाद निर्वासित किया गया भारतीयों का दूसरा जत्था है.

US Deported Indians: अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार (15 फरवरी, 2025) देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. इसी के साथ इन लोगों का अमेरिका में बेहतर भविष्य बनाने का सपना भी टूट गया. 

अमेरिका में बेहतर भविष्य के सपने लिए ये लोग पहाड़ियों, जंगलों और समुद्र के खतरनाक रास्तों से गुजरते हुए गए थे, लेकिन सीमा पर ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया था. इसके बाद अब इन लोगों को अमेरिका से निष्कासित कर दिया गया. भारत आने के बाद इन युवकों ने अपनी आपबीती बताई है. 

'दूर भेजने पर हो रहा है पछतावा'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नवांकोट के रहने वाले मंगल सिंह थिंड अपने पोते जसनूर सिंह को लेने एयरपोर्ट आए थे. इस दौरान उन्होंने बताया, "एजेंट ने हमें बताया कि हमारे बच्चे को सीधे अमेरिका ले जाया जाएगा, लेकिन उसे कोलंबिया ले जाया गया और 3.5 महीने तक वहीं रहने को कहा गया, फिर जहाज से पनामा ले जाया गया, जहां उसे घने जंगलों को पार करना पड़ा. वह हमसे रोजाना दो बार बात करता था. हमने उसे चोट में और थके हुए देखा है. उसे दूर भेजने पर पछतावा हो रहा है." 

'तीन घंटे के भीतर ही पुलिस ने पकड़ा'

फिरोजपुर के रहने वाले सौरव ने बताया कि पहाड़ी इलाके से अमेरिका में घुसने के दो से तीन घंटे के भीतर ही उसे पकड़ लिया गया. उसकी परेशानी 17 जनवरी को शुरू हुई, जब एक एजेंट ने उसे अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपये लिए. इसके बदले उसे एक हफ्ते के लिए मलेशिया ले जाया गया, फिर 10 दिनों के लिए मुंबई, फिर एम्स्टर्डम, पनामा, तापचूला और मैक्सिको सिटी. वहां से वे 3-4 दिनों की यात्रा करके अमेरिका पहुंचे.

आखिरकार सीमा पार करने के बाद भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई. पुलिस उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई और फिर उन्हें एक शिविर में भेज दिया, जहां वे 15-18 दिन तक रहे. उन्होंने बताया, "किसी ने हमारा बयान नहीं लिया, किसी ने हमारी अपील नहीं सुनी. हमारे हाथ-पैर बांध दिए गए, हमारे फोन जब्त कर लिए गए और जब हम विमान में सवार हुए, तभी हमें बताया गया कि हमें निर्वासित किया जा रहा है.

'भारत में नहीं मिल रही थी नौकरी'

एक अन्य निर्वासित गुरबचन सिंह के पिता जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए 50 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उसे डंकी रूट से ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनके पास अपने बेटे को विदेश भेजने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि उन्हें भारत में नौकरी नहीं मिल पा रही थी.

ये भी पढ़ें:PM मोदी के साथ एलन मस्क की मुलाकात पर उनकी मां हुईं खुश, कुछ यूं दिया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget