एक्सप्लोरर

अमेरिका ने TRF को माना आतंकी संगठन, रक्षा विशेषज्ञ बोले- 'जयशंकर की रणनीति से खुली पोल'

अमेरिका ने पाकिस्तान में पनाह लिए आतंकी ग्रुप टीआरएफ को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है, जिसको भारत की एक बड़ी जीत मानी जा रही है और इससे अमेरिका और भारत के सम्बन्ध मजबूत होंगे.

अमेरिका की ओर से द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को आतंकी संगठन घोषित करने पर रक्षा विशेषज्ञों ने इसे भारत की जीत बताई है. रक्षा विशेषज्ञ संजय कुलकर्णी ने शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को आईएएनएस से बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिका की घोषणा भारत की एक बड़ी जीत है. इसी टीआरएफ ने शुरुआत में पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी और बाद में खुद को इससे अलग करने की कोशिश की थी.

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अब इसे आतंकी संगठन घोषित किया है. यह साफ दर्शाता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का सौदागर है. वह अपने यहां आतंकियों को पनाह देता है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम का बदला लिया और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का ही हाथ था. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि टीआरएफ एक आतंकी संगठन है और इसकी मदद करने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा.

विदेशी मंचों पर भारतीय नेताओं ने रखी बात

रक्षा विशेषज्ञ कर्नल (सेवानिवृत्त) शिवदान सिंह ने बताया कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के माध्यम से शिखर सम्मेलनों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहलगाम आतंकी हमले के गंभीर मुद्दे को उठाया गया. भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में गया और बताया कि कैसे पहलगाम आतंकवादी हमले में टीआरएफ का हाथ था.

अमेरिका की क्या है रणनीति?

उन्होंने कहा कि टीआरएफ ने खुद हमले की जिम्मेदारी ली थी. रक्षा विशेषज्ञ के अनुसार, हाल के दिनों में भारत-पाकिस्तान के बीच जिस तरह का माहौल रहा और उसमें अमेरिका की भूमिका से उसकी भारत के साथ इमेज खराब हुई थी, उस इमेज को ठीक करने के लिए टीआरएफ को अमेरिका ने आतंकी संगठन घोषित किया है.

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, टीआरएफ ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें 26 मासूम नागरिकों की जान गई थी. अमेरिका के मुताबिक, पहलगाम हमला, साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद सबसे घातक अटैक है. 

ये भी पढ़ें:- लश्कर का फ्रंट है टीआरएफ, अमेरिका ने भी माना पहलगाम हमले का कसूरवार, PAK को लगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
CJP Protest Live Updates: दीपके-रांका और सौरव दास मजिस्ट्रेट के सामने हुए पेश, CJP प्रदर्शन पर सुनवाई
LIVE: दीपके-रांका और सौरव दास मजिस्ट्रेट के सामने हुए पेश, CJP प्रदर्शन पर सुनवाई
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget