एक्सप्लोरर

जानिए उर्जित पटेल को जिन्होंने ऑक्सफोर्ड, येल और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से की है पढ़ाई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके बाद 1986 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एम फ़िल की डिग्री ली.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उर्जित पटेल चार सितंबर 2016 को रघुराम राजन की जगह आरबीआई गवर्नर बने थे. 28 अक्‍टूबर 1963 को जन्‍मे उर्जित की प्रारंभिक शिक्षा केन्या में हुई. उन्होंने बाद में लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके बाद 1986 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एम फ़िल की डिग्री ली. 1990 में उन्होंने येल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि ली.

शिक्षा के बाद उनके काम की बात करें तो उन्होंने 7 जनवरी 2013 को आरबीआई के डिप्‍टी गवर्नर का पद संभाला. इसके बाद RBI के दवर्नर बने. वह प्राइवेट और सरकारी संस्थानों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.

महत्वपूर्ण पद

1-उर्जित 1996 से 1997 तक आरबीआई में आईएमएफ के सलाहकार के तौर पर काम किया 2-1998 से 2001 तक वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सलाहकार के तौर पर काम किया 3-उर्जित बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए भी काम कर चुके हैं. 4-केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के साथ वॉशिंगटन में  अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष( इंटरनेशनल मोनेट्री फंड) में 1990 से 1995 तक कार्य कर चुके हैं. 5-उनके पास दो दशक का ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्त क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है.

बता दें कि चार सितंबर 2016 को जबसे उन्होंने आरबीआई गवर्नर का पदभार संभाला तब से ही नोटबंदी और अन्य मसलों को लेकर उनकी आलोचना होती रही है. सरकार के साथ भी कई मुद्दों पर उनकी खींचतान बनी रही. अरुण जेटली और उर्जित पटेल के बीच आरबीआई की स्वायत्तता को लेकर काफी समय से सवाल खड़े हो रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महानदी विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ी पहल, अमित शाह की बैठक में दोनों राज्य सहमत
महानदी विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ी पहल, अमित शाह की बैठक में दोनों राज्य सहमत
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
बेलगावी में SIR बवाल पर भड़के राहुल गांधी, 'निशाने पर कौन? मुसलमान, SC...'
बेलगावी में SIR बवाल पर भड़के राहुल गांधी, 'निशाने पर कौन? मुसलमान, SC...'
इजरायल-इराक का वीजा दिलाने के नाम पर 46 लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
इजरायल-इराक का वीजा दिलाने के नाम पर 46 लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget