एक्सप्लोरर

भारत में UPI डाउन! कई यूजर्स नहीं कर पा रहे ट्रांजेक्शन, फोनपे, पेटीएम, गूगल पे के पेमेंट अटके

UPI Down: भारत में 7 अगस्त को यूपीआई लेनदेन में तकनीकी दिक्कत आई, जिसके बाद डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. यूजर्स ने पमेंट नहीं होने से जुड़ी कई शिकायतें की है.

देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI सर्विस गुरुवार (7 अगस्त 2025) को डाउन रही, जिससे लोगों को ट्रांजेक्शन में समस्याओं का सामना करना पड़ा. इस साल यह चौथी बार है जब लोगों को यूपीआई के ठप होने से इतनी बड़ी समस्याएं हुई. इस गड़बड़ी के कारण एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक सहित प्रमुख बैंकों में लेनदेन बाधित हो गया.

फोनपे, पेटीएम, गूगल पे के पेमेंट अटके

गुरुवार शाम करीब 7.45 बजे से ऐसी खबरें आने लगीं कि गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और अन्य प्रमुख प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ता ट्रांजेक्शन पूरा नहीं कर पा रहे हैं. वहीं रात 8 बजे तक डाउनडिटेक्टर पर 2,147 आउटेज की शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें से लगभग 80 फीसदी शिकायतें पमेंट नहीं होने से जुड़ी हुई थी. डाउनडिटेक्टर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो उपयोगकर्ताओं को विभिन्न वेबसाइटों और सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी देता है.

पिछले महीने यूपीआई के जरिए 25.14 लाख करोड़ का लेनदेन

मोबाइल के जरिए दिन के चौबीसों घंटे और साल के 365 दिन तुरंत मनी ट्रांसफर किए जाने की सुविधा के साथ भारत में यूपीआई की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने (जुलाई 2025) में यूपीआई के जरिए 25.08 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया. वहीं मई 2025 में यूपीआई के जरिए 25.14 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ.

एनपीसीआई के अनुसार, जुलाई 2025 में यूपीआई के जरिए एवरेज डेली ट्रांजैक्शन काउंट 628 मिलियन और एवरेज डेली ट्रांजैक्शन अमाउंट 80,919 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. जून 2025 में यूपीआई के जरिए 24.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान किए और कुल 18.40 अरब लेनदेन किए गए.

भारत फास्ट पेमेंट में ग्लोबल लीडर- IMF

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से हाल ही में जारी किए गए नोट के अनुसार भारत फास्ट पेमेंट में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है. इस बदलाव का मूल आधार यूपीआई है. यूपीआई सिस्टम अब 491 मिलियन लोगों और 65 मिलियन कारोबारियों को सेवाएं देती है. यह 675 बैंक को एक ही मंच पर जोड़ता है, जिससे लोग बिना किसी चिंता के आसानी से भुगतान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  एक लाख से ज्यादा वोटों की हेराफेरी से नियमों में बदलाव तक... राहुल गांधी ने EC पर लगाए इन 5 गड़बड़ियों के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget