एक्सप्लोरर

यूपी विधानपरिषद चुनाव: मजबूत स्थिति में बीजेपी, रणनीति बनाने में जुटी SP-BSP, 26 अप्रैल को वोटिंग

उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी 10 में से नौ सीटें जीत कर उत्साह में है और अपने सहयोगियों की बदौलत विधनपरिषद के चुनाव में भी मजबूत स्थिति में है. उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के बयान के अनुसार प्रदेश विधानपरिषद की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को चुनाव होगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद ​की 13 सीटों के चुनाव के लिए सूबे के राजनीतिक दल नई रणनीति बनाने में जुट गये है. एक तरफ तो समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी जीत के लिए नयी रणनीति बना रही हैं, वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी बेहतर प्रदर्शन कर उच्च सदन में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास करेगी.

मजबूत स्थिति में है बीजेपी

उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी 10 में से नौ सीटें जीत कर उत्साह में है और अपने सहयोगियों की बदौलत विधनपरिषद के चुनाव में भी मजबूत स्थिति में है. उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के बयान के अनुसार प्रदेश विधानपरिषद की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को चुनाव होगा. मौजूदा समय में 100 सदस्यों वाली विधानपरिषद में बीजेपी के 13 सदस्य, समाजवादी पार्टी के 61 सदस्य, बीएसपी के नौ, कांग्रेस के दो, आरएलडी का एक और 12 अन्य और दो सीटें खाली हैं.

एक प्रत्याशी को जीतने के लिए 29 पहली प्राथमिकता के वोट चाहिए

यूपी बीजेपी उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के मुताबिक एक प्रत्याशी को जीतने के लिए 29 पहली प्राथमिकता के वोट चाहिए. अंकगणित के अनुसार बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन 13 सीटों में से 11 सीटें आसानी से जीत सकते हैं. इसके बाद भी उसके पास पांच अतिरिक्त वोट बचेंगे. बीजेपी प्रवक्ता आलोक अवस्थी के मुताबिक हमारी पार्टी परिषद के चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल करेगी. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन के मुताबिक एसपी-बीएसपी गठबंधन आसानी से दो सीटें जीत जाएगा.

लोकसभा चुनाव में करेंगे जबरदस्त प्रदर्शन: अखिलेश यादव

एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 'बीएसपी और कांग्रेस के समर्थन से हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करेगा. इस परिषद के चुनाव में बीजेपी के पास पर्याप्त सदस्य संख्या है और सामान्य लोकसभा चुनाव में हमारे पास जनता का अभूतपूर्व समर्थन है.'

मुख्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश एल वेंकटेश्वरूलू की तरफ से जारी बयान के अनुसार विधान परिषद की 13 सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. नौ से 16 अप्रैल तक नामांकन होगा. 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, नामांकन वापसी 19 अप्रैल को हो सकेगी और 26 अप्रैल को मतदान की तिथि घोषित की गयी है. मतगणना भी 26 अप्रैल को शाम पांच बजे के बाद होगी.

पांच मई को अखिलेश यादव समेत 13 विधानपरिषद सदस्य रिटायर होंगे

गौरतलब है कि पांच मई 2018 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 13 विधानपरिषद सदस्य रिटायर होंगे. विधानपरिषद की 12 सीटें 5 मई को खाली हो रही हैं. जबकि एक सीट पहले से ही खाली है. इनमें बीजेपी से महेंद्र कुमार सिंह और मोहसिन रजा, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, नरेश उत्तम, राजेंद्र चौधरी, मधु गुप्ता, रामसकल गुर्जर, विजय यादव, उमर अली खान, बहुजन समाज पार्टी से विजय प्रताप, सुनील कुमार चित्तौड़ और राष्ट्रीय लोकदल से चौधरी मुश्ताक शामिल हैं. खाली सीट अंबिका चौधरी की है जिन्होंने एसपी से बीएसपी में जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किस पर लगाया दांव
गोवा, कर्नाटक समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
Mumbai CBI Court: मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: पाकिस्तान को साथ लेकर जंग में कूदेगा सऊदी अरब! दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा?
पाकिस्तान को साथ लेकर जंग में कूदेगा सऊदी अरब! दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा?
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
Iran War: कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'6 महीने तक छुपाया..' दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, जानें कब होगी डिलीवरी
'6 महीने तक छुपाया..' दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, जानें कब होगी डिलीवरी
Iran War: 'बड़ी गलती कर दी...तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह', ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम
'बड़ी गलती कर दी...तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह', ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
बिल्ली को हुए बच्चे तो घरवालों ने पूरे खानदान को दी दावत, दावत-ए-म्याऊं का वीडियो कर देगा हैरान
बिल्ली को हुए बच्चे तो घरवालों ने पूरे खानदान को दी दावत, दावत-ए-म्याऊं का वीडियो कर देगा हैरान
Embed widget