एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस को है अपने बॉस का इंतजार, कब आएंगे साहेब?

सूत्रों की माने तो नियमों के मुताबिक़ यूपी सरकार को चिट्ठी पीएमओ के बदले केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजना चाहिए था.

लखनऊ: पहली जनवरी से ही यूपी में पुलिस महानिदेशक की कुर्सी अपने नए बॉस का इंतजार कर रही है. उत्तर प्रदेश के सत्ता के गलियारों में यही सबसे बड़ा सवाल है कि डीजीपी साहेब कब ज्वाइन करेंगे? तारीख पर तारीख बढ़ती जा रही है लेकिन नए डीजीपी कब आएंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है. ऐसे में जितनी मुंह, उतनी ही बातें वाली हालत है.

यूपी की योगी सरकार ने ओम प्रकाश सिंह को नया डीजीपी बनाया है. वे अभी डेपुटेशन पर केंद्र में तैनात हैं. 1983  बैच के आईपीएस अफसर ओपी सिंह अभी बीएसएफ के डीजी हैं. इससे पहले वे एनडीआरएफ के भी डीजी रह चुके हैं. 31 दिसंबर की रात को यूपी सरकार ने उन्हें डीजीपी बनाये जाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ को भेज दिया था. राज्य के चीफ सेक्रेट्री, प्रमुख गृह सचिव और सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की मीटिंग में ओपी सिंह के नाम पर मुहर लगी थी.

सूत्रों की माने तो नियमों के मुताबिक़ यूपी सरकार को चिट्ठी पीएमओ के बदले केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजना चाहिए था. पहले बताया गया कि ओपी सिंह 2 जनवरी को अपना चार्ज ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद बात 3 जनवरी और 4 जनवरी तक पहुंच गयी लेकिन ओपी सिंह लखनऊ नहीं आए.

7 और 8 जनवरी को एमपी के टेकनपुर में देश भर के डीजीपी की मीटिंग थी. पीएम नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचे थे. यूपी के पुलिस विभाग ने बताया कि ओपी सिंह भी उसी मीटिंग में गए हैं और उसके तुरंत बाद वे डीजीपी की कुर्सी संभाल लेंगे लेकिन अब भी उनका इंतजार ही हो रहा है.

अब इसे लेकर कई तरह की बातें भी होने लगी हैं. कोई कह रहा है उनकी फाइल फंस गयी है तो किसी ने बताया मायावती गेस्ट हाऊस कांड ने उनका रास्ता रोक दिया है. एक खबर ये भी आई कि खरमास ख़त्म होने के बाद ओपी सिंह डीजीपी का काम संभालेंगे.

पिछले दस बारह दिनों से यूपी पुलिस बिना अपने मुखिया के काम कर रहा है. कई सरकारी काम डीजीपी के ना होने से अटके हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुटकी  लेते हुए कहा कि " सुना है नोएडा जानेवाले सीएम के डीजीपी इसीलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि अच्छे दिन नहीं हैं अभी और यूपी बिना डीजीपी के ही चल रहा है." राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि नाम के एलान के बाद भी पुलिस के मुखिया ने अपनी कुर्सी नहीं संभाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी से बंगाल में मचा सियासी भूचाल, जानें किस बात को लेकर उलझे BJP और TMC?
तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी से बंगाल में सियासी भूचाल, जानें किस बात को लेकर उलझी BJP-TMC?
Explained: TMC में टूट और DMK-BJD को तोड़ने की कोशिश, मदन मित्रा के जाने से परिसीमन बिल कितने कदम आगे बढ़ा?
TMC में टूट और DMK-BJD तोड़ने की कोशिश, मदन मित्रा के जाने से परिसीमन बिल कितने कदम आगे बढ़ा?
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget