एक्सप्लोरर

UP Minister: योगी से मुलाकात के बाद भी नरम नहीं हुए मंत्री दिनेश खटीक के तेवर? सीएम के कार्यक्रम से रहे नदारद

Dinesh Khatik: 21 जुलाई को दोपहर बाद लखनऊ में दिनेश खटीक ने योगी आदित्यनाथ से उनके घर पर मुलाक़ात की थी. जिसके बाद माना जा रहा था कि सब कुछ ठीक है.

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक ने फिर पलटी मार दी है. पिछले तीन दिनों में उनका ये तीसरा यू-टर्न है. योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कल (21 जुलाई) उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है. मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफ़ा भी नामंज़ूर कर दिया था. लेकिन क्या यूपी के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक फिर नाराज़ हो गए हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि आज उन्हें सीएम योगी के साथ एक कार्यक्रम में रहना था. लेकिन वो अपने घर मेरठ पहुंच गए हैं.

कार्यक्रम से नदारद रहे खटीक
भूतल सप्ताह के समापन पर आज लखनऊ के लोक भवन में एक कार्यक्रम रखा गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि बनाए गए हैं. जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और दोनों राज्य मंत्रियों दिनेश खटीक के साथ-साथ रामकेश निषाद को भी बुलाया गया. दिनेश खटीक को छोड़कर सभी लोग पहुंचे. लेकिन खटीक का तो बस इंतज़ार ही होता रहा. खटीक बीती रात मेरठ पहुंच गए थे. आख़िर अपने विभाग के कार्यक्रम से वे दूर क्यों रहे. इस सवाल पर खटीक ने चुप्पी साध रखी है.

सीएम योगी से हुई थी मुलाकात
21 जुलाई को दोपहर बाद लखनऊ में दिनेश खटीक ने योगी आदित्यनाथ से उनके घर पर मुलाक़ात की थी. इस मीटिंग में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और जल शक्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग भी मौजूद थे. इस बैठक में खटीक ने अपनी सारी शिकायतें योगी को बताई. फिर मुख्यमंत्री ने उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया. आपको बता दें कि भ्रष्टाचार और अपनी उपेक्षा आरोप लगाते हुए खटीक ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे में उन्होंने विभाग में अब तक काम का बंटवारा न होने की बात भी कही थी. 

योगी से मुलाक़ात के बाद बाहर निकल कर खटीक ने कहा था सब अच्छा है. लेकिन अगर सब अच्छा है तो फिर वे अपने ही विभाग के सरकारी कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे ? क्या उनके मन में कुछ और चल रहा है ? क्या वे किसी के इशारे पर इस्तीफ़े की धमकी से लेकर दलित समाज की उपेक्षा के नाम पर राजनीति कर रहे हैं ? सवाल कई हैं लेकिन जवाब तो सिर्फ़ खटीक के पास है जो हर दिन अपना स्टैंड बदलते दिख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - 

UP News: द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने का बाद राजभर की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली वाई श्रेणी की सिक्योरिटी

UP News: यूपी में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ बड़ा एक्शन, PMO ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget