एक्सप्लोरर

हाथरस केस में सिर्फ एसपी के निलंबन पर आईपीएस और IAS लॉबी में झगड़ा, यूपी के IPS अधिकारी नाराज़

यूपी के आईपीएस अधिकारी नाराज हैं. ख़ास तौर से नये अफ़सर. उन्हें लगता है कि आईपीएस अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया जाता है. एक ज़िले के एसपी ने कहा, जब गलती एक तरह की तो फिर सजा सिर्फ हाथरस के एसपी के ही क्यों ?

हाथरस केस को लेकर यूपी के आईएएस और आईपीएस अफसरों में ठन गई है. योगी सरकार ने हाथरस के एसपी विक्रांत वीर को सस्पेंड कर दिया. लेकिन वहां के डीएम प्रवीण कुमार पर कोई कार्रवाई नहीं की. जबकि लड़की के घरवालों ने डीएम पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. यही नहीं एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी उनके खिलाफ बातें कही गई हैं.

यूपी के आईपीएस अधिकारी नाराज हैं. ख़ास तौर से नये अफ़सर. उन्हें लगता है कि आईपीएस अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया जाता है. एक ज़िले के एसपी ने कहा, जब गलती एक तरह की तो फिर सजा सिर्फ हाथरस के एसपी के ही क्यों ? यूपी में आईपीएस अफसरों का एक व्हाट्सएप ग्रुप है. जिसमें राज्य के डीजीपी से लेकर एसपी रैंक के अफसर तक जुड़े हैं. जैसे ही सरकार ने हाथरस के एसपी विक्रांत वीर को निलंबित करने का फैसला सुनाया. इस व्हाट्सएप ग्रुप में हलचल बढ़ गई. राजस्थान के रहने वाले एक आईपीएस ने इस मुद्दे पर एसोसिएशन की बैठक बुलाए जाने की मांग की.

हाथरस मामलाः पीड़िता के परिवार से मिलेगा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिए निर्देश

एक जिले के एसपी ने लिखा, सबसे आसान फार्मूला है एसपी को सस्पेंड कर देना. जब भी हल्ला होता है हमें सस्पेंड कर दिया जाता है. एक दूसरे अफसर ने लिखा कि विक्रांत वीर के मिला कर हमारे 8 साथी निलंबित हो चुके हैं. आपको बता दें कि यूपी में दें डीआईजी रैंक के पुलिस अफसर भी निलंबित चल रहे हैं.

नौजवान आईपीएस अफसरों ने सालों बाद इस तरह खुल कर ग्रूप में अपने मन की बात लिखी है. हाथरस के साथ साथ बांदा की घटना का भी ज़िक्र किया गया है. उस मामले में भी सिर्फ एसपी को निलंबित किया गया. डीएम पर तो कोई कार्रवाई तक नहीं हुई. विक्रांत वीर के बैचमेट और एक जिले के एसपी ने लिखा कि सीनियर ने तो हमें अनाथ कर दिया. हमारी बात कहने और ऊपर तक पहुंचाना वाला कोई नहीं बचा है. साथी के निलंबन से नाराज अधिकारियों की शिकायत है कि आईएएस लॉबी अपने लोगों को बचा लेती है. बलि का बकरा पुलिसवाले बनते हैं.

2012 बैच के एक अफसर ने कहा कि जब ऊपर से आदेश लिखित में होगा तभी कोई काम करेंगे. वैसे एक अफसर ने ग्रुप में पोस्ट करने के बाद अपना मैसेज डिलीट कर लिया. योगी सरकार पिछले तीन सालों में 14 आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर चुकी है. वैसे इसी सरकार में नोएडा और लखनऊ में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू हुआ. जबकि यूपी की ताकतवर आईएएस लॉबी इसके सख्त खिलाफ थी. जब तक हाथरस के डीएम प्रवीण पर कार्रवाई नहीं होती, आईपीएस अफसरों की नाराजगी खत्म नहीं होने वाली. एक ही गलती के लिए एक के सजा और दूसरे को मजा.. ये नहीं चलेगा. ऐसा लिख कर एक आईपीएस ने सनसनी फैला दी है.

यूपी में कुछ आईपीएस अधिकारी ऐसे भी हैं जिनके पति या फिर पत्नी आईएएस हैं. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी एक अधिकारी की हाथरस के डीएम प्रवीण पर मेहरबानी रही है.

हाथरस गैंगरेप से परेशान आयुष्मान खुराना, प्रियंका-अनुष्का की तरह उठाया बेटों के परवरिश पर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest News LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रोटेस्ट, अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है!
LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रोटेस्ट, अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है!
NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget