एक्सप्लोरर

यूपी में जारी है तबादलों का सिलसिला, 8 और IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में आज लगातार दूसरे दिन भी आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी रहा. गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने आज आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये.

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) नियुक्त किया गया, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक, आशुतोष पाण्डेय को राज कुमार विश्वकर्मा की जगह अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं बनाया गया है. विश्वकर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक (एसआईटी) नियुक्त किया गया है.

प्रवक्ता ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (उप्र पावर कारपोरेशन) सतीश कुमार माथुर को अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी (सीतापुर) बनाया गया है. कमल सक्सेना को माथुर की जगह उप्र पावर कारपोरेशन में अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वह अब तक गृह विभाग में अपर पुलिस महानिदेशक थे.

उन्होंने बताया कि एसआईटी में अपर पुलिस महानिदेशक महेन्द्र मोदी को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) नियुक्त किया गया जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं आईटेक्स) अनिल अग्रवाल को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वह अपर पुलिस महानिदेशक (आईटेक्स), बने रहेंगे.

प्रवक्ता ने बताया कि अंडर ट्रांसफर पुलिस महानिरीक्षक पीएसी, (मध्य जोन) संजय सिंघल को पुलिस महानिरीक्षक (गृह विभाग) बनाया गया है.

राज्य सरकार ने कल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद की जगह सुलखान सिंह को नया पुलिस प्रमुख नियुक्त करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget