एक्सप्लोरर

यूपी में 14 IPS अफसरों का तबादला, शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा करने वाले प्रयागराज के SSP को वेटिंग में रखा गया

यूपी की योगी सरकार ने सोमवार देर रात आईपीएस अफसरों के तबादले किये. इन तबादलों में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला फैसला प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध का रहा. उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा किया था.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किये. इनमें 9 जिलों की कमान में बदलाव किया गया है. शासन द्वारा जारी की गई इस सूची में डीआईजी के पद पर प्रमोशन पा चुके कानपुर के एसएसपी अनंत देव और सीतापुर के एसएसपी एलआर कुमार को नई पोस्टिंग दी गई है. वहीं 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध को किसी भी जिले में तैनाती नहीं दी गई है. उन्हें वेटिंग लिस्ट में रखा गया है. दूसरी तरफ अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है.

आपको बता दें कि यूपी में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़े को लेकर राज्य सरकार की किरकिरी हुई है. यही नहीं तमाम विसंगतियां देखते हुये भर्ती पर रोक लगा दी थी हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार भर्ती कराने का निर्देश दिया था. प्रयागराज के एसएसपी अनिरुद्ध को प्रतीक्षा सूची में डालना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कानपुर के एसएसपी डीआईजी पर हुये प्रमोट

कानपुर के एसएसपी अनंत देव का पदोन्नति के बाद डीआइजी एसटीएफ के पद पर तैनाती दी गई है. लंबे समय के बाद एसटीएफ में डीआइजी की तैनाती की गई है. ऐसे ही एसपी सीतापुर रहे एलआर कुमार को डीआइजी के पद पर पदोन्नति के बाद सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है. यही नहीं इससे पहले शासन ने रविवार रात सात आइपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था.

सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी. को कानपुर नगर का एसएसपी बनाया गया है. शाहजहांपुर के एसएसपी एस चनप्पा को सहारनपुर भेजा गया है. वहीं पीलीभीत के एसपी अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज में एसएसपी के पद पर तैनात किया गया है. प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध को प्रतीक्षारत कर दिया गया है. डीजीपी मुख्यालय पर एसपी क्राइम के पद पर तैनात एस आनंद को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है.

एसपी एटीएस आरपी सिंह को सीतापुर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है. उन्नाव के एसपी विक्रांत वीर को हाथरस, गौरव बंसवाल को हाथरस से एसपी क्राइम डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है. लंबे समय से जिले की पोस्टिंग का इंतजार कर रहे रोहन पी कनय को एसपी साइबर क्राइम से एसपी उन्नाव बनाया गया है यहां देखें लिस्ट... यूपी में 14 IPS अफसरों का तबादला, शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा करने वाले प्रयागराज के SSP को वेटिंग में रखा गया ये भी पढ़ें. 11 जिलों के लिये सीएम योगी ने बनायी नोडल अफसरों की टीम, पांच दिन के अंदर देनी होगी सरकार को रिपोर्ट यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget