एक्सप्लोरर

राजा भैया समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, फर्जी बैंक खाता खुलवाने का आरोप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत पांच लोगों के खिलाफ दरगाह थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. इन सभी पर राजा भैया के पूर्व पीआरओ राजीव यादव के नाम से बहराइच के एक्सिस बैंक में फर्जी तरीके से खाता खुलवाने का आरोप है.

इस मामले में न्यायालय ने 24 अप्रैल को रिजर्व फैसले को सार्वजनिक करते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया था. लेकिन, पुलिस चुप्पी साधे रही. इस पर पूर्व पीआरओ ने अवमाननावाद दायर किया. तब आनन-फानन में दरगाह पुलिस हरकत में आयी. बुधवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू हुई.

प्रतापगढ़ जिले के निवासी राजीव कुमार यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था. इसमें उल्लेख किया गया कि वह पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जनसंपर्क अधिकारी था.

राजीव ने परिवारिक कार्यों से पीआरओ का काम मार्च 2008 में छोड़ दिया था. इस बात से नाराज होकर राजा भैया उससे रंजिश रखने लगे. पूर्व मंत्री की पत्नी भानवी कुंवर सिंह एक कंपनी में बीमा एजेंट थीं. उनका सारा काम बहराइच निवासी रोहित प्रताप व उनकी पत्नी मोनिका देखती थी.

काम छोड़ने के बाद राजीव को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी. जब उन्होंने काम छोड़ा तो उनके कुछ दस्तावेज वहीं रह गए. आरोप है कि इन दस्तावेजों के सहारे पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी भानवी, रोहित व मोनिका ने साजिश करके उसके चेकबुक से चेक काटकर व फर्जी हस्ताक्षर से शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से एक्सिस बैंक में उनके नाम से खाता खुलवा लिया.

लाखों रुपये का लेनदेन भी किया. कालेधन को सफेद बनाने का कार्य भी किया. उन्हें जब जानकारी हुई तो शाखा प्रबंधक से पत्राचार किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया. न्यायालय ने इस मामले में 24 मार्च को पूर्व मंत्री समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थाना प्रभारी दरगाह शरीफ को दिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget