एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में बीजेपी का टिकट बंटवारे को लेकर क्या है प्लान? जानें

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि टिकट उन्हें ही दिया गया है, जो पार्टी को जीताने की गारंटी देते हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई. यूपी चुनाव (UP Election) के लिए वोटिंग सात चरणों में होनी है. चुनाव को लेकर सत्ता में काबिज और विपक्ष की पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. इसके मद्देनजर बीजेपी का दावा है कि वो एक बार फिर 300 पार होगी. 

बीजेपी के सूत्रों ने बताया, "पहले और दूसरे चरण के माहौल से कहा जा सकता है कि बीजेपी फिर से 300 पार सीट जीतने जा रही है. पहले-दूसरे चरण में बीजेपी पिछली बार की तरह अभी तक घोषित सीटों में से 83 सीटों पर फिर से जीतेगी. उत्तर प्रदेश की जनता पिछले कई चुनावों से स्पष्ट बहुमत देती आ रही है. इस बार भी फिर से स्पष्ट बहुमत देगी."

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर बीजेपी के सूत्रों ने कहा, "पार्टी छोड़कर जाने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बागी नेता जो मुद्दे उठा रहे हैं, वे झूठ बोल रहे हैं. ना तो किसी पिछड़े का आरक्षण रोका गया है और ना ही आरक्षण से जुड़े मुद्दे पेंडिंग हैं."

'एक परिवार से 2 टिकट की संभावना नहीं'

टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी के सूत्रों ने बताया, "टिकट उन्हें ही दिया गया है, जो पार्टी को जीताने की गारंटी देते हैं. बीजेपी सिटिंग एमपी को विधानसभा चुनाव नहीं लड़वाएगी. बीजेपी ने परिवार में टिकट देने को कहा जो पहले से विधायक हैं उनके नाम पर होगा, लेकिन एक परिवार से दो टिकट की संभावना नहीं के बराबर है."

'उम्मीदवार का नाम पार्टी तय करेगी'

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को लेकर बीजेपी के सूत्रों ने कहा, "अपर्णा यादव बीजेपी ज्वॉइन करेंगी, लेकिन सीट हम उनके कहने से नहीं देंगे." वहीं, सूत्रों ने बताया कि बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारा बड़ा मुद्दा है, लेकिन उम्मीदवार का नाम पार्टी तय करेगी.

ये भी पढ़ें- 

UP Election 2022 : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Goa Election 2022: केजरीवाल बोले- किसी को बहुमत नहीं मिला तो दूसरी पार्टियों से करेंगे गठबंधन, जनता से किए ये 13 वादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget