एक्सप्लोरर

योगी सरकार मना रही है राज्य का पहला स्थापना दिवस, जानें 'उत्तर प्रदेश' नाम के पीछे की कहानी

उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मौजूद थे. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या समाज अतीत पर गौरव नहीं कर सकता तो उसका भविष्य कभी उज्ज्वल नहीं हो सकता.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज पहली बार राज्य का स्थापना दिवस मनाया. उत्तर प्रदेश का गठन 1950 में 24 जनवरी के ही दिन हुआ था लेकिन कम लोगों को पता है कि राज्य का नाम उत्तर प्रदेश कैसे पड़ा. उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का विचार पहले पहल राज्यपाल राम नाईक की ओर से आया. उन्होंने महाराष्ट्र दिवस की ही तरह उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का प्रस्ताव किया ताकि राज्य की जनता को अपने प्रदेश के इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिल सके.

देश के अन्य राज्यों द्वारा स्थापना दिवस मनाये जाने का उल्लेख करते हुए नाईक ने कुछ समय पहले कहा था, 'मुझे यकीन है कि विदेश में रह रहे सभी उत्तर भारतीय उत्तरप्रदेश दिवस मनाना शुरू करेंगे. ठीक उसी तरह जैसे वे राम नवमी और जन्माष्टमी मनाते हैं.' अब तक राज्य में बड़ी संख्या में लोगों को जानकारी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी?

राज्य को वैदिक काल में ब्रहमर्षि देश या मध्य देश कहा जाता था. मुगल काल में इसे क्षेत्रीय स्तर पर विभाजित किया गया. उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया जब भारत के गवर्नर जनरल ने यूनाइटेड प्राविंसेज (आल्टरेशन ऑफ नेम) ऑर्डर 1950 पारित किया. इसके तहत यूनाइटेड प्राविंसेज को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया. उत्तर प्रदेश ने तब से अब तक तमाम बदलाव देखें. उत्तराखंड का गठन भी नौ नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश को काटकर किया गया.

उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मौजूद थे. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या समाज अतीत पर गौरव नहीं कर सकता तो उसका भविष्य कभी उज्ज्वल नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का उदय आखिरकार कहां से होता है. 'उत्तर प्रदेश की अधिसूचना 24 जनवरी 1950 को जारी हुई थी.' प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि देश के 24 राज्यों में उनका स्थापना दिवस मनाया जाता था लेकिन उत्तर प्रदेश में हम नहीं मनाते थे. अब इसकी शुरूआत हुई है.

नाईक ने कहा कि पूर्व की अखिलेश यादव सरकार से भी उन्होंने स्थापना दिवस मनाने को कहा था लेकिन उनका प्रस्ताव माना नहीं गया. अब योगी सरकार ने इसे स्वीकार किया है. मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा कि उनकी आकांक्षा है कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में उत्तम प्रदेश बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget