एक्सप्लोरर

March Weather Update: कितनी पड़ेगी गर्मी, क्या होगी बारिश? मार्च के महीने के मौसम का अपडेट जानें

March Heat: मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. फरवरी में रातें असामान्य रूप से गर्म रहीं, वहीं मार्च में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है.

Weather Forecast: मार्च की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. फरवरी के अंतिम दिनों में रिकॉर्ड गर्म रातों के बाद मार्च के पहले सप्ताह में भी गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है. इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा, जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक इस बदलाव की वजह से दिल्ली में कुछ दिनों के लिए तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है.

मार्च में उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती है. ऐसे में इस बार भी औसत तापमान 21°C से 35°C के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में इस बार मार्च महीने में कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट संभव है. हालांकि दिन के समय गर्मी का अहसास बना रहेगा.

बढ़ते तापमान के साथ बिगड़ रही एयर क्वालिटी

बढ़ते तापमान और बदलते मौसम का असर एयर क्वालिटी पर भी दिख रहा है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि बारिश होती है तो इससे एयर पॉल्यूशन में कमी आ सकती है.

मार्च में मौसम को लेकर क्या रखें सावधानियां?

मार्च का महीना बदलते मौसम का संकेत देगा, जहां दिन गर्म और रातें अपेक्षाकृत ठंडी हो सकती हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हल्के, लेकिन ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी है. इसके अलावा धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें और पानी की मात्रा बढ़ाएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget