एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन का राम मंदिर से क्या है कनेक्शन? सीएम योगी ने खोला राज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मेलन में विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण से विपक्ष में आक्रोश है.

बरेली: कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है. इस बीच कृषि कानूनों पर किसानों से संवाद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली पहुंचे. उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कृषि कानूनों का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो किसानों के हक पर डकैती डालते थे. उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है कि किसानों को उनका हक मिल रहा है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष राम मंदिर बनने की वजह से परेशान है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''विपक्ष अयोध्या जाने से डरता था...भारत की आस्था पर चोट करने वाले लोग नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने. हमारा किसा जब मिलता है तो राम राम कहता है. राम राम का संबोधन होता है...जन्म से लेकर अंत तक हमारे साथ कोई शब्द चलता है तो वो है राम का शब्द...राम को हमसे अलग करने की साजिश किस रूप में हो रही थी. अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं? मैं यहां आए किसान भाई से पूछना चाहता हूं. मोदी ने काम ठीक किया है? आपका समर्थन है. विपक्ष को यही परेशानी है.''

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें (विपक्ष) परेशानी है कि पीएम ने भव्य मंदिर का शिलान्यास कर दिया है. विपक्ष लोगों को आपस में लड़ाते थे, भटकाते थे. हर स्तर पर प्रयास करते थे कि किसी भी व्यक्ति को इस मुद्दे को उठाने न दिया जाए. विपक्ष अयोध्या जाने से डरता था और पीएम ने खुद जाकर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हताश, न‍िराश व‍िपक्ष झूठ बोल कर क‍िसानों को गुमराह कर रहा है और उनके ह‍ितों पर डाका डालने की साज‍िश कर रहा है. उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों से मंड‍ियां बंद नहीं होंगी बल्कि कृषि बाजार में स्पर्धा बढ़ेगी और किसी को भी किसानों की जमीन पर कब्ज़ा करने की इजाजत नहीं होगी.’’

आदित्यनाथ ने कहा,‘‘ विपक्ष जब जा‍त‍ि, मत और मजहब के आधार पर काम करने लगे तो सरकार का फर्ज बनता है क‍ि जनता के बीच जाकर सभी को सच्‍चाई से अवगत कराया जाए और यही काम करने के लिए हम क‍िसान सम्‍मेलन में बरेली आए हैं.’’

उन्‍होंने कहा ,‘‘ केन्‍द्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में क‍िसान, गांव, गरीब, नौजवानों के साथ हर वर्ग के ह‍ित में काम कर रही है. हम माफ‍ियागिरी नहीं चलने देंगे,क‍िसान गुमराह न हों, क‍िसी के बहकावे में न आएं. सरकार उनके ह‍ित में हर वो काम करके द‍िखाएगी, ज‍िससे उन्‍हें उनका हक हास‍िल हो और आमदनी में बढ़ोतरी के साथ उनका जीवन स्‍तर सुधरे.’’ योगी ने आरोप लगाया कि राज्य में सपा-बसपा की सरकारों के वक्त चीनी म‍िलें बंद हो रही थीं.

चिट्ठी आई है: सर्दी में किसान आंदोलन की गर्मी के बीच कृषि मंत्री का उनके लिए एक खुला ख़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget