एक्सप्लोरर
मेयर चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
समाजवादी पार्टी के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.

लखनऊ: बीजेपी ने मेयर चुनावों के मद्देनजर पांच शहरों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इसमें गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, मेरठ और आगरा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर से सीताराम जायसवाल उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. वहीं अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, कानपुर से प्रमिला पाण्डेय, मेरठ से कान्ता कर्दम और आगरा से नवीन जैन को उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी के अलावा कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. इसमें गाजियाबाद से डाली शर्मा, मथुरा (वृंदावन) से मोहन सिंह, सहारनपुर से शशि वालिया, मुरादाबाद से रिजवान कुरैशी, बरेली से अजय शुक्ला, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, वाराणसी से सालिनी यादव, अलीगढ़ से मधुकर शर्मा और फिरोजाबाद से शहजहां परवीन को उम्मीदवार बनाया है.
इससे पहले समाजवादी पार्टी, मेयर चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. इसमें यूपी की राजधानी लखनऊ से मीरा वर्धन चुनाव लड़ेंगी. अयोध्या से जिस गुलशन बिंदु को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है, वे किन्नर हैं. वे अयोध्या से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL























