एक्सप्लोरर

UP Budget 2020: अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़, तीन शहरों में मेट्रो के लिए दिए 800 करोड़

कानपुर मेट्रो के लिए 358 करोड़, आगरा मेट्रो के लिए 286 करोड़ और गोरखपुर सहित अन्य शहरों के लिए दो सौ करोड़ की व्यवस्था है.कांग्रेस विधायकों ने विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में इस साल का बजट पेश किया गया है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट पेश किया. यूपी का बजट 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख रुपये का है. इस बजट में कानपुर, आगरा और गोरखपुर में मेट्रो के लिए करीब 800 करोड़ और अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव है.

यूपी के बजट में 10967 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं. जीएसटी और वैट से राज्य को 91568 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है. आबकारी से 37500, स्टांप एवं पंजीयन से 23197 और वाहन कर से 8650 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का लक्ष्य है. दिल्ली से मेरठ रीजनल रैपिड transit सिस्टम के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

कानपुर मेट्रो के लिए 358 करोड़, आगरा मेट्रो के लिए 286 करोड़ और गोरखपुर सहित अन्य शहरों के लिए दो सौ करोड़ की व्यवस्था है. यूपी के बजट को उत्तर प्रदेश के मंत्री परिषद ने मंजूरी दी. पिछले बजट को न खर्च कर पाने और विकास की योजना न देने को लेकर कांग्रेस विधायकों ने विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया.

बजट में ये है खास

* गांवों में जल जीवन मिशन को 3000 करोड़ रुपये

* अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़

* अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 85 करोड़ की व्यवस्था

* तुलसी स्मारक भवन के लिए 10 करोड़ की व्यवस्था

* वाराणसी में संस्कृति केंद्र की स्थापना के लिए 180 करोड़ की व्यवस्था

* पर्यटन इकाई के प्रोत्साहन के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था

* गोरखपुर के रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपये

* काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था

* वृद्धावस्था / किसान पेंशन योजना हेतु 1हज़ार 459 करोड़ रुपये की व्यवस्था

* राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 1 हज़ार 251 करोड़ रुपये

* राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए 500 करोड़ रुपये

* मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के लिए 250 करोड़

* पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं हेतु छात्रवर्ती योजना के लिए 1 हज़ार 375 करोड़ रुपये

* प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए 783 करोड़ रुपये

* मान्यता प्राप्त मदरसों व मकतबों के लिए 479 करोड़ रुपये

इस बार के बजट में पुलिस विभाग के अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए लिए 650 करोड़ की व्यवस्था की गई है. साथ ही आवासीय भवनों के लिए 600 करोड़, पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए 122 करोड़, विधि विज्ञान के लिए 60 करोड़, पुलिस फॉरेंसिंक के लिये 20 करोड़ और सेफ सिटी योजना के लिए 97 करोड़ का प्रावधान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget