एक्सप्लोरर

UP Board Paper Leak: अब तक 46 लोगों को हिरासत में लिया गया, मुख्य आरोपी भी पकड़ा गया, ADG ने बताया कैसे हुआ पेपर लीक

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा स्‍थगित करनी  पड़ी थी. कार्रवाई करते हुये यूपी पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तारियां शुरू की थीं.

यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट के पेपर लीक होने के मामले पर ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि 30 मार्च को इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए थे, उसमें कार्रवाई करते हुए अब तक 46 लोगों को हिरासत में लिया गया है. आज मुख्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि आज कुल 8 लोग नगरा थाने से और 3 लोग सिकंदरपुर थाने से जेल भेजे जा रहे हैं, विवेचना में ये साबित हुआ है. इन लोगों के द्वारा टैंपर करके पैकेट से प्रश्नपत्र निकाले गए फिर उसे सॉल्व करके वापस रखा गया. प्रश्नपत्र को बाहर भी बेचा गया.

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा स्‍थगित करनी पड़ी थी. कार्रवाई करते हुये यूपी पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तारियां शुरू की थीं. लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ का सिलसिला जारी है. 

माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक और सभापति विनय कुमार पांडेय ने एक आदेश में बताया था कि बलिया में 30 मार्च को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की 316 ई डी और 316 ई आई सीरीज के प्रश्न पत्र के लीक होने की आशंका की वजह से 24 जनपदों में उपरोक्त सीरीज के प्रश्न पत्र बांटे जाने के बाद इन जिलों के सभी परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त करने का फैसला किया गया.

जुलाई 2017 में दरोगा भर्ती परीक्षा, फरवरी 2018 में UPPCL का पेपर लीक हुआ था.  वहीं जुलाई 2018 में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड,  सितंबर 2018 में नलकूप चालक,  अगस्त 2021 में PET परीक्षा और  नवंबर 2021  में यूपीटीईटी का पेपर लीक हुआ था.

ये भी पढ़ें- क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget