एक्सप्लोरर

UP Board Exams: नकल पर नकेल से अब तक सवा छह लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

परीक्षा छोड़ने वालों में सबसे ज़्यादा आजमगढ़ जिले के स्टूडेंट्स हैं. आजमगढ़ में तीन दिनों में कुल 39 हजार से ज़्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है. इसके अलावा देवरिया में 25 हजार, मऊ में 23 हजार और इलाहाबाद में 22 हजार स्टूडेंट्स ने ड्रॉपआउट किया है.

नई दिल्ली: यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ने वाले स्टूडेंट्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इलाहाबाद में बोर्ड के हेडक्वार्टर से जारी आंकड़ों के मुताबिक़ अब तक सवा छह लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा छोड़ चुके हैं. अफसरों का दावा है कि नकल पर सख्ती की वजह से छात्र लगातार परीक्षा से तौबा कर रहे हैं. तीसरे दिन तक परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या बढ़कर छह लाख 33 हजार पहुंच चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक़ अब तक कुल 6,33,217 स्टूडेंट्स परीक्षा छोड़ चुके हैं. इनमे दसवीं क्लास के 3,79,782 और बारहवीं क्लास के 2,53,435 स्टूडेंट्स शामिल हैं.

आजमगढ़ जिले से छात्र परीक्षा छोड़ने में अव्वल

परीक्षा छोड़ने वालों में सबसे ज़्यादा आजमगढ़ जिले के स्टूडेंट्स हैं. आजमगढ़ में तीन दिनों में कुल 39 हजार से ज़्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है. इसके अलावा देवरिया में 25 हजार, मऊ में 23 हजार और इलाहाबाद में 22 हजार स्टूडेंट्स ने ड्रॉपआउट किया है.

तीसरे दिन नकल करते पकड़े गए 182 छात्र

तीसरे दिन तक समूचे यूपी में 182 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया है. तीसरे दिन बस्ती जिले में एक ऐसे स्टूडेंट को नकल करते हुए पकड़ा गया है, जिसने गले में लटकी ताबीज में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपा रखी थी. इसे सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के आधार पर पकड़ा गया है. इसके अलावा इलाहाबाद के यमुनापार के जारी कस्बे में सामूहिक नकल करते हुए पांच लोगों को पकड़ा गया है.

बोर्ड अफसरों का दावा है कि इस बार नकल बिलकुल नहीं हो रही है. जो छात्र नकल करने की कोशिश कर रहे हैं वह फौरन पकड़े जा रहे हैं. सबसे ज़्यादा मदद सीसीटीवी कैमरों से मिल रही हैं. यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि नकल पर नकेल कसने के योगी सरकार के सख्त संदेश की वजह से इतनी बड़ी तादात में छात्र परीक्षा देने से तौबा कर रहे हैं. उनका दावा है कि छिटपुट मामलों को छोड़कर तीसरे दिन भी समूचे यूपी में शांति के साथ परीक्षा हुई है.

66 लाख 37 हजार छात्रों को जारी किया गया था एडमिट कार्ड

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षा के लिए इस बार 66 लाख 37 हजार छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे. बोर्ड के अफसरों का मानना है कि परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की तादाद अगले दस दिनों में दस लाख का आंकड़ा पार कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget