एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

यूपी बोर्ड में नकल करने वालों की अब खैर नहीं, रासुका के तहत होगी कार्रवाई

यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया तो उसपर रासुका के तहत कार्रवाई होगी. इसके अलावा संवेदनशील जिलों में STF की पैनी नजर होगी.

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में अब कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया तो उसपर रासुका के तहत कार्रवाई होगी. इसके अलावा संवेदनशील जिलों में STF की पैनी नजर होगी. केंद्रों पर प्रश्न पत्रों का वितरण डीएम के नामित अधिकारी कराएंगे. परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ये निर्देश दिए हैं. यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी. परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेगी.

मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, डीएम, एसएसपी और  एसपी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विस्तृत निर्देश दिए.

दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध करे और जिला मुख्यालय में पुलिस अभिरक्षा में रखवाया जाए. परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों का वितरण डीएम द्वारा नामित अधिकारी की निगरानी में हो.  जिला विद्यालय निरीक्षक प्रश्न पत्रों का वितरण पुलिस की मौजूदगी में कराएं.

अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि राज्य में 8373 परीक्षा केंद्रों में 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. प्रश्न पत्रों को डबल लाक वाली अलमारी में रखा जाएगा. हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और राउटर स्थापित किए गए हैं. इसके पर्यवेक्षण के लिए माध्यमिक शिक्षा के शिविर कार्यालय, लखनऊ में केंद्रीयकृत राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके जरिये हर परीक्षा केंद्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष की निगरानी होगी.

उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने का दायित्व हर जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक होगा. बोर्ड परीक्षा में पहली बार साफ्टवेयर के माध्यम से कक्ष निरीक्षकों व अन्य कार्मिकों की तैनाती की जा रही है. परीक्षा केंद्र में किसी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: अमेरिकी प्रतिबंधों का रूस ने दिया जवाब, राष्ट्रपति जो बाइडेन, एंटनी ब्लिंकन समेत कई नेताओं को किया बैन

अब UP कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिया इस्तीफा, गोवा और उत्तराखंड के पार्टी चीफ भी कर चुके हैं रिजाइन

 

 

 

 

Ukraine Russia War: अमेरिकी प्रतिबंधों का रूस ने दिया जवाब, राष्ट्रपति जो बाइडेन, एंटनी ब्लिंकन समेत कई नेताओं को किया बैन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Election Result 2026 Live: असम में फिर ‘हिमंता राज’! काउंटिंग का एक घंटा पूरा, रुझानों में बीजेपी को बहुमत
Live: असम में फिर ‘हिमंता राज’! काउंटिंग का एक घंटा पूरा, रुझानों में बीजेपी को बहुमत
Election Results 2026 LIVE: बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत, TMC का आंकड़ा घटा, केरल में कांग्रेस की सुनामी, असम में हिमंत की हेट्रिक!
LIVE: बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत, केरल में कांग्रेस की सुनामी, असम में हिमंत की हेट्रिक!
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में एक्टर विजय की TVK बहुमत के करीब, DMK-AIADMK को कितनी सीटें?
LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में एक्टर विजय की TVK बहुमत के करीब, DMK-AIADMK को कितनी सीटें?
Bengal Election Result 2026 Live: बंगाल में मुश्किल में ममता सरकार, बीजेपी को बंपर बढ़त, रुझानों में सरकार बनाती दिख रही बीजेपी
Live: बंगाल में मुश्किल में ममता सरकार, बीजेपी को बंपर बढ़त, रुझानों में सरकार बनाती दिख रही बीजेपी

वीडियोज

West Bengal Election Results 2026: 6 सीटों पर बीजेपी आगे | BJP vs TMC
West Bengal Election Results: TMC से आगे निकली BJP! | BJP | TMC | Mamata
Vote Counting For Assembly Elections 2026: Bhawanipur में ममता बनर्जी आगे | Mamata | TMC | BJP
West Bengal Election Results: बंगाल में की इस सीट पर नहीं होगी काउंटिंग | BJP VsTMC | Mamata
West Bengal Election Results: काउंटिग से पहले Agnimitra Paul का दावा | BJP VsTMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Results 2026: पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी आगे, यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने किया बड़ा दावा
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
66 प्रतिशत लोग नाखुश... अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, ईरान के साथ युद्ध पर क्या बोले, सर्वे में खुलासा
Share Market: शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
शेयर बाजार पर चढ़ा चुनावी नतीजे का रंग, खुलते ही तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी 125 अंक ऊपर
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
'भाई' के निधन से सदमे में सलमान खान, रोते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस दुनिया से चले गए...'
'भाई' के निधन से सदमे में सलमान खान, रोते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'तुम इस दुनिया से चले गए...'
Bidhannagar Election Result 2026: बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प
बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
LPG Prices: तेल संकट के बीच इन देशों में अभी भी मिल रही है सबसे सस्ती एलपीजी, जानें क्या है वजह?
तेल संकट के बीच इन देशों में अभी भी मिल रही है सबसे सस्ती एलपीजी, जानें क्या है वजह?
बिना OTP और कॉल के भी कैसे खाली हो रहा बैंक अकाउंट? सरकार ने बताया बचने का सीक्रेट तरीका
बिना OTP और कॉल के भी कैसे खाली हो रहा बैंक अकाउंट? सरकार ने बताया बचने का सीक्रेट तरीका
Embed widget