एक्सप्लोरर

CAA पर बिगड़े बोल: यूपी के BJP विधायक की धमकी, कहा- ‘हिंसा करने वालों की खाल खींच लेंगे’

ये कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी के किसी नेता की ओर से ऐसा बयान आया हो, इससे पहले भी पार्टी के विधायक और सांसद विवादित बयान दे चुके हैं. कल पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा, ‘’सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले ममता बनर्जी के कुत्ते हैं.

गाजियाबाद: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जारी भ्रम को दूर करने के लिए मोदी सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है, लेकिन बीजेपी के नेता लगातार अपने बयानों से सरकार की किरकिरी करा रहे हैं. अब गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सीएए का विरोध और हिंसा करने वालों की खाल खींच लेने की धमकी दे डाली

हमें हिंदुस्तान के एक एक व्यक्ति की चिंता- गुर्जर

गाजियाबाद के लोनी में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई थी. इसी जनसभा में लोगों को संबोधित करने के दौरान बीजेपी विधायक धमकी पर उतर आए. नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, '' सीएए का पूरा हम समर्थन करते हैं. लोनी के अंदर रहने वाले सभी धर्मों और संप्रदायों के लोग चिंता न करें हिंदुस्तान के एक एक व्यक्ति की चिंता हमें है. देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को है.''

गुर्जर ने आगे कहा, '' अगर कोई किसी पार्टी के बहकावे में आकर किसी की दुकान को जलाएगा किसी की बहन-बेटी के साथ बलात्कार करेगा, बदतमीजी करेगा, किसी की गाड़ी और मकान को तोड़ेगा, नुकसान करने का मन में विचार भी लाएगा तो उसकी खाल खींच ली जाएगी.''

बीजेपी के ये नेता दे चुके हैं विवादित बयान

बीजेपी सांसद सौमित्र खान-

ये कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी के किसी नेता की ओर से ऐसा बयान आया हो, इससे पहले भी पार्टी के विधायक और सांसद विवादित बयान दे चुके हैं. कल पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा, ‘’सीएए और एनआरसी के बारे में तथ्यों को जानने के बावजूद मशहूर हस्तियां इसका विरोध कर रही हैं. जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे ममता बनर्जी के कुत्ते हैं.’’

योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी-

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने कहा था, ‘’हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आये हैं. वो शरणार्थी के रूप में आये हैं और जो मुसलमान इन देशों से आये हैं, वो घुसपैठियों के रूप में आये हैं. वो यहां पर आतंकवाद फैलाने के लिए आये हैं.’’

हरियाणा में बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्डा-

हरियाणा में बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्डा ने भी सीएए को लेकर विवादित बयान दिया था, उन्होंने कहा था, ‘’जो देश मे रहकर देश का गुणगान नहीं कर सकता, उसको देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे लोगो को देश से निकाल देना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’अगर विपक्ष हिंदुस्तान का हित चाहता है तो उसे भी सीएए का समर्थन करना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
Explained: जानिए क्यों विरोध की आग में झुलस रहा है अरुणाचल! चीन से जुड़ा है मामला
Explained: जानिए क्यों विरोध की आग में झुलस रहा है अरुणाचल! चीन से जुड़ा है मामला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget