एक्सप्लोरर

यूपी: बच्चों को अब भी इंतजार लेकिन शिक्षा मंत्री ने तोड़ा 'वादा', पहन लिया स्वेटर

सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को फ्री में जूते-मोजे और स्वेटर देने का एलान किया था. 1 करोड़ 53 लाख सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को स्वेटर देना था. यूपी सरकार ने बहुत कोशिशें की. कई बार टेंडर हुए लेकिन कोई भी कंपनी 190 रुपये में स्वेटर देने को तैयार नहीं हुई.

लखनऊ: यूपी की शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने आज स्वेटर पहन लिया. अपने गुरू महंत रवि गिरी के हाथों उन्होंने स्वेटर पहना. कड़ाके की ठंड में भी मंत्री जी शॉल में ही काम चलाती रही. दरअसल उन्होंने कहा था कि जब तक यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को स्वेटर नहीं मिलेगा तब तक वे भी स्वेटर नहीं पहनेंगी.

आधी ठंड गुज़र जाने के बाद भी यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में स्वेटर नहीं बंट पाए थे. योगी सरकार की किरकिरी हो रही थी. ऐसे हालात में अनुपमा जयसवाल ने एक इमोशनल कार्ड खेला. उन्होंने भीष्म प्रतिज्ञा कर ली, “जब तक बच्चों को स्वेटर नहीं मिलेगा तब तक मैं भी स्वेटर नहीं पहनूंगी.”

पूरी कहानी ये है कि यूपी में सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को फ्री में जूते-मोजे और स्वेटर देने का एलान किया था. 1 करोड़ 53 लाख सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को स्वेटर देना था. यूपी सरकार ने बहुत कोशिशें की. कई बार टेंडर हुए लेकिन कोई भी कंपनी 190 रुपये में स्वेटर देने को तैयार नहीं हुई.

मैरून रंग की क़रीब डेढ़ करोड़ स्वेटर बांटना बहुत बड़ी चुनौती थी. यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी. पहली क्लास से लेकर आठवीं तक के बच्चे ठिठुरती ठंड में स्कूल आने को मजबूर थे. हर तरफ़ योगी सरकार के वादा न पूरा करने को लेकर आलोचना होने लगी.

थक हारकर यूपी सरकार ने नया फैसला लिया और तय हुआ कि लोकल बाज़ार से खरीद कर बच्चों को स्वेटर दिए जायेंगे. 6 जनवरी से ऐसा करने का आदेश जारी हो गया. महीने भर में सभी बच्चों को स्वेटर देने को कह दिया गया.

बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल का दावा है कि क़रीब 50 लाख बच्चों को स्वेटर मिल चुका है. मतलब ये कि अभी डेडलाइन ख़त्म होने में 10 दिन ही बचे हैं लेकिन अभी तक सिर्फ़ एक तिहाई बच्चों को ही स्वेटर मिल पाया है. यानी एक करोड़ बच्चों को अब भी स्वेटर का इंतजार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की हाई फीस से परेशान छात्र की याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार, कहा- हमें डॉक्टर्स की जरूरत
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की हाई फीस से परेशान छात्र की याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार, कहा- हमें डॉक्टर्स की जरूरत
देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और दीजिए इस्तीफा, राहुल का धर्मेन्द्र प्रधान पर बड़ा हमला
देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगिए और दीजिए इस्तीफा, राहुल का धर्मेन्द्र प्रधान पर बड़ा हमला
एक्सीडेंट में कट गया राजमिस्त्री का पैर, SC ने माना 100 प्रतिशत फंक्शनल डिसएबिलिटी, कहा- 29 लाख नहीं 40 लाख मुआवजा दो
एक्सीडेंट में कट गया राजमिस्त्री का पैर, SC ने माना 100 प्रतिशत फंक्शनल डिसएबिलिटी, कहा- 29 लाख नहीं 40 लाख मुआवजा दो
Samvidhan Hatya Divas : 'न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति समर्पित भारत बनाएंगे', इमरजेंसी की बरसी पर बोले पीएम मोदी
'न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति समर्पित भारत बनाएंगे', इमरजेंसी की बरसी पर बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News
Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें
Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK Protest: पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
पाकिस्तानी सेना नीचता पर उतरी, गुस्से में आई PoK इन्फ्लुएंसर रनिमा शाजमा, बोली- 'हिंदुस्तान से हाथ मिला लो...'
वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान बोले, 'मेरे गले पर बचपन से एक निशान, मगर इसमें नहीं'
वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान बोले, 'मेरे गले पर बचपन से एक निशान, मगर इसमें नहीं'
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का शतक, नहीं चला देवदत्त पडिक्कल का बल्ला; गायकवाड़ भी फ्लॉप
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का शतक, नहीं चला देवदत्त पडिक्कल का बल्ला
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, सलमान खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
Embed widget