एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav on PM Modi: पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, BJP सरकार को बताया 'कैंचीजीवी', बोले- फिर आएगा सपा का नया युग

Akhilesh Yadav Hits Back at PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. इस पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार को 'कैंचीजीवी' करार दिया.

Akhilesh Yadav Hits Back at PM Modi: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. इस पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को 'कैंचीजीवी' करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका तीन चौथाई कार्य पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो गया था. 

अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन किए जाने के बाद एक ट्वीट में कहा, "दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं. कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं…सपा की काम करनेवाली सरकार में और आज की 'कैंचीजीवी' सरकार में ये फर्क साफ है…इसीलिए 2022 के चुनाव में बीजेपी पूरी तरह होने वाली साफ है."

अखिलेश यादव बोले- 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा

इसके पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, "सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी सरयू राष्ट्रीय परियोजना के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने पांच साल लगा दिए. 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा…विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा." 

नदी जोड़ो परियोजना को साकार करने वाला यूपी पहला राज्य- CM

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट करके कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश 'सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना' के माध्यम से श्रद्धेय अटल जी के स्वप्न 'नदी जोड़ो परियोजना' को साकार करने वाला देश का प्रथम राज्य है. प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जनपदों में से चार जनपद भी इससे लाभान्वित होंगे." 

मुख्यमंत्री ने कहा, "पांच नदियों घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा व रोहिणी को जोड़ने वाली 'सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना' जल संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करती 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना' की सबसे बड़ी परियोजना है. इस युगांतकारी सौगात हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार. जनविरोधी विपक्षी सरकारों की अकर्मण्यता के कारण विगत पांच दशकों से उत्तर प्रदेश में 18 कृषि कल्याणकारी परियोजनाएं लंबित थीं." उन्होंने दावा करते हुए कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान हित को समर्पित वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनमें से 17 परियोजनाओं को धरातल पर उतार दिया है."

 कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है: PM

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बलरामपुर दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है. उन्होंने कहा, "जब मैं आज दिल्ली से चला तो सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा और कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो हमने काट दिया था, ये योजना तो हमने शुरू की थी."

ये भी पढ़ें-

C Voter Survey: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुआ बड़ा सर्वे, जानें किस राज्य में कौन-सी पार्टी को झटका और किसको मिल रही सत्ता

ABP C-Voter Survey: उत्तराखंड में बंटा वोटर, BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानिए किसके हिस्से कितनी सीटों का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget