एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप केस: आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से सीबीआई ने 8 घंटे में पूछे ये 21 सवाल

उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी बीजेपी विधायक से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक विधायक से 8 घंटे की पूछताछ के दौरान करीब 21 सवाल पूछे गए. सीबीआई की टीम में 7 लोग हैं जो आरोपी विधायक से पूछताछ कर रहे हैं.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी बीजेपी विधायक से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक विधायक से 8 घंटे की पूछताछ के दौरान करीब 21 सवाल पूछे गए. सीबीआई की टीम में 7 लोग हैं जो आरोपी विधायक से पूछताछ कर रहे हैं. सवाल नंबर 1- सीबीआई ने सेंगर से पूछा कि मामला क्या था? घटना की जानकारी ली. सवाल नंबर 2- कुलदीप सिंह सेंगर से पूछा गया कि वे घटना के वक्त कहां थे. सवाल नंबर 3- सीबीआई ने उस ऑडियो के बारे में पूछा जो वायरल हो रहा है. सवाल नंबर 4- विधायक के पूछा गया कि घटना के वक्त उनके भाई अतुल और महेश कहां थे. सवाल नंबर 5- सीबीआई ने पूछा कि वो पीड़ित परिवार को कब से और कैसे जानते हैं. सवाल नंबर 6- क्या घटना के बाद कुलदीप सिंह ने थाने में फोन करके मामले को दबाने की कोशिश की थी? सवाल नंबर 7- क्या पीड़िता के पिता से अस्पताल में जबरदस्ती उनके कहने पर स्टेटमेंट पर अंगूठा लगवाया गया था? सवाल नंबर 8- सीबीआई ने पूछा विधायक से पूछा कि पीड़िता क्या उसके घर कभी आई है? सवाल नंबर 9- पीड़िता की पहली एफआईआर की जानकारी क्या विधायक को उसी वक़्त हुई थी जब जेल जाने वाले लड़के के घरवाले उससे मदद मांगने आये थे सवाल नंबर 10- क्या शशि का विधायक के घर आना जाना था? सवाल नंबर 11- सीबीआई ने पूछा कि गांव में मारपीट की घटना कब हुई थी और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे. सवाल नंबर 12- अतुल, महेश के अलावा जो पांच लोग नामजद हैं उनके अलावा अज्ञात में कौन-कौन मारपीट में शामिल था. सवाल नंबर 13- सीबीआई ने राजनितिक साज़िश की बात पर नाम पूछा कि कौन है वो नेता जो साजिश कर रहा है. सवाल नंबर 14- सीबीआई ने ये भी पूछा कि गांव में कुलदीप की किससे दुश्मनी थी सवाल नंबर 15- सीबीआई ने मारपीट और गैंगरेप की घटना के बयानों पर उस वक़्त का मौजूदा घटनाक्रम जानने के लिए सवाल पूछा सवाल नंबर 16- सीबीआई ने पूछा कि अतुल ने जो मारपीट की थी उसके बाद कुलदीप ने खुद जानबूझ कर पीड़ित परिवार के ऊपर मुकदमा लिखवाया था? सवाल नंबर 17- पीड़ित के पिता की पिटाई क्या कुलदीप या अतुल के कहने पर हुई थी? सवाल नंबर 18- सीबीआई ने ये पूछा कि पीड़ित के पिता की मौत की खबर उन्हें कब मिली और फिर उन्होंने क्या किया? सवाल नंबर 19- क्या इस घटना के बाद विधायक ने अपने लोगों को बुला कर इस घटना को अलग रंग देने की कोशिश की थी? सवाल नंबर 20- जब मामला राज्य सरकार के पास था तो किसके कहने पर विधायक खुद गिरफ्तारी देने पहुँचे थे एसएसपी के पास? सवाल नंबर 21- विधायक से सीबीआई ने सीधा सीधा दो टूक पूछा कि क्या आपने घटना को तोड़ने मोड़ने की कोशिश की है?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget