एक्सप्लोरर

शानदार शख्सियत के मालिक थे जेटली, मंहगी घड़ियों-पेन और शॉलों का भी था शौक

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है. उनके निधन के बाद हर जगत के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ बिताए कुछ अहम लम्हों को याद कर रेह हैं. बता दें कि जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका निधन 66 साल की उम्र में हुआ है.

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली 66 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने कल अपने विदेश दौरे के दौरान दुबई में एक कार्यक्रम में कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं कि मैं इतना दूर बैठा हूं और मेरा एक दोस्त चला गया. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले हमारी पूर्व विदेश मंत्री बहन सुषमा जी चली गईं और आज मेरा दोस्त अरुण चला गया. अरुण जेटली के निधन पर हर खास और आम उन्हें अपने तरीके से याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है.

''आप कैसे रहते हैं, कैसे बोलते हैं इस सब का बहुत होता है दूरगामी असर''

अरुण जेटली ना सिर्फ एक कुशल राजनेता, वक्ता और वकील थे बल्कि एक शानदार शख्सियत के मालिक भी थे. अरुण जेटली को उनके रहन सहन के खास तरीके के लिए भी जाना जाता है. जेटली का मानना था कि आप कैसे रहते हैं, कैसे बोलते हैं इस सब का बहुत दूरगामी असर होता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कल एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया, ''एक दिन फोन पर उनकी अरुण जेटली से बात हुई. जेटली ने पूछा कि अभी कहां हो तो मैंने जवाब दिया कि क्षेत्र के भ्रमण पर जा रहा हूं. इस उन्होंने कहा कि किसी बड़ी गाड़ी से मत जाना छोटी गाड़ी से जाना. जहां जा रहे हो उस जगह के हिसाब से ही गाड़ी का चयन करना चाहिए.''

अरुण जेटली को मंहगी घड़ियों, मंहगे पेनों और जानवार शॉल का शौक था. उनके जानने वाले बताते हैं कि अरुण जेटली 'पैटेक फ़िलिप' ब्रांड की घड़ी पहनते थे. 'पैटेक फ़िलिप' 180 साल पुरानी स्विजरलैंड स्थित लग्जरी घड़ियों की नामी कंपनी है. अरुण जेटली के पास घड़ियों के बहुत बड़ा कलेक्शन था.

तस्वीरें: BJP ने 1 साल में खो दिए 5 रत्न, पहले अटल, फिर अनंत-पर्रिकर, बाद में सुषमा और अब जेटली ने छोड़ा साथ

'मो ब्लां' कंपनी के पेन का इस्तेमाल करते थे जेटली

वहीं उनके पेन के शौक की बात करें तो वो 'मो ब्लां' कंपनी के पेन का इस्तेमाल करते थे. इस कंपनी का कोई भी नया पेन लॉन्च होने पर जेटली उसे जरूर खरीदते थे. अगर भारत में यह उपलब्ध नहीं होते थे तो जेटली उन्हें अपने दोस्तों की मदद से विदेश से मंगवाते थे. 'मो ब्लां' कंपनी भी लग्जरी पेन बनाने के लिए जानी जाती है. यह कंपनी करीब 113 साल पुरानी है और इसका मुख्यालय जर्मनी के हैमबर्ग में है.

सार्वजनिक कार्यक्रमों की तस्वीरों में अरुण जेटली को आपने अक्सर विशेष अंदाज में शॉल ओढ़े देखा होगा. अरुण जेटली के पास विशेष जामवार शॉलों का बहुत बड़ा कलेक्शन था. जामवार शॉल कश्मीर में विशेष पश्मीना ऊन से बनने वाली शॉलें होती हैं. यह पूरी तरह से हाथ से बनी विशेष शॉल होती है. कई बार एक शॉल को पूरा होने में दस साल से भी ज्यादा का वक्त लगता है. इसीलिए इनकी कीमत ज्यादा होती है. जब एक बहस की तैयारी के लिए खर्च कर दिए 35 हजार रुपये

ये बात 18 अगस्त, 2011 की है. उस समय संसद का सत्र चल रहा था. राज्यसभा में एक बेहज जरूरी मुद्दे पर चर्चा होने वाली थी. ये मसला कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस सौमित्र सेन से जुड़ा हुआ था. उनपर महाभियोग की कार्रवाई चलाने के लिए सदन में बहस होने वाली थी. इस बहस में शामिल होने के लिए जब अरुण जेटली संसद पहुंचे तो उनके पास ढ़ेर सारी किताबें जिसे देखकर वहां मौजूद पत्रकार प्रश्न पूछे बिना रह नहीं सके. इसके बाद अरुण जेटली ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने ये किताबें 35 हजार रुपए में जस्टिस सौमित्र सेन से जुड़े मामले में बहस की तैयारी के लिए खरीदी हैं. हालांकि, आपको बता दें कि यह मामला राज्यसभा से पास हो गया था लेकिन लोकसभा में मामले के आने से पहले ही जस्टिस सौमित्र सेन ने इस्तीफा दे दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget