एक्सप्लोरर

राम नाम वाली अंगूठी पहनते थे मैसूर टाइगर टीपू सुल्तान, जानें उनके बारे में 5 खास बातें

टीपू सुल्तान के बारे में आपने फेसबुक पर काफी कुछ पढ़ा होगा लेकिन हकीकत में टीपू क्या थे, कैसे थे? चलिए हम बताते हैं आपको टीपू से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें.

राम नाम वाली अंगूठी

ring

कहा जाता है कि टीपू सुल्तान के पास राम नाम वाली एक अंगूठी थी जिसे वह पहने रहते थे. 41 ग्राम खालिस सोने से बनी ये अंगूठी उनके लिए बेहद खास थी और वह हमेशा इसे पहने रहते थे. माना जाता है कि उनकी मौत के बाद एक अंग्रेज अफसर ने उनकी लाश से यह अंगूठी चोरी कर ली थी. अब यह अंगूठी एक नीलामघर के पास है.

christies.com की वेबसाइट पर विस्तार से इस अंगूठी के बारे में बताया गया है. हालांकि टीपू से इसका कोई सीधा संबंध तो नहीं लिखा गया है लेकिन मेजर जनरल लॉर्ड फिट्जरॉय के पास से इसकी बरामदगी बताई गई है. ये अंग्रेज अफसर वही था जिसने टीपू की लाश से इस अंगूठी को उतार लिया था.

मिसाइलमैन टीपू

Some_mysorean_rockets

टीपू के पिता हैदर अली ने सिग्नल प्रणाली विकसित की थी. सिग्नल देने के लिए रॉकेट का इस्तेमाल किया जाता था. टीपू ने पिता की विरासत को आगे बढाया और थोड़ा बड़े रॉकेट बनाए. उसने इन रॉकेट के साथ तलवारनुमा हथियार भी बंधवाए. सैंकडों की तादाद में यह रॉकेट विरोधी सेना पर कहर बन कर गिरते थे और उनका हौंसला तोड़ देते थे.

पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी किताब ‘अग्नि की उड़ान’ में लिखा है, जब सन 1799 में टीपू सुल्तान युद्ध में मारा गया तब अंग्रेजों की सेना ने 700 से ज्यादा रॉकेट और 900 रॉकेटों की उप प्रणालियां उसके जखीरे से बरामद की थी."

उन्होंने आगे लिखा है कि उसकी सेना में 27 ब्रिगेड थीं जिन्हें ‘कुशनू’ कहा जाता था और हर ब्रिगेड में एक रॉकेट कंपनी थी. इसे ज़र्क्स के नाम से पुकारा जाता था. इन रॉकेटों को बाद में विलियम कांग्रेव इंग्लैंड ले गया और इस तरह ये ब्रिटेन के हो गए.

टीपू के हथियार

3

ब्रिटेन के नीलामघर बोनहैम्स की वेबसाइट bonhams.com पर टीपू सुल्तान की तलवार की जानकारी दी गई है. सोने की मूठ वाली इस तलवार पर बाघ की आकृति बनी हुई है. वेबसाइट के मुताबिक मैसूर और अंग्रेजों के बीच चौथी लड़ाई के दौरान यह तलवार बरामद की गई थी. इसमें रूबी व अन्य जवाहरात जड़े हैं. इस तलवार को विजय माल्या ने करीब 5 करोड़ रुपये में नीलामी के दौरान खरीद लिया था.

टीपू की एक तोप भी इस नीलामघर के पास है जो काफी कीमती है. इस तोप का इस्तेमाल भी अंग्रेजो से युद्ध के लिए किया गया था. अंग्रेस इस तोप की भव्यता देख कर हैरान रह गए थे और अपने साथ ही इसे ले गए थे.

अंग्रेजों का दुश्मन

टीपू सुल्तान को शेर और बाघ बहुत पसंद थे. वह कहा करते थे कि जीवन बेशक एक दिन का हो लेकिन शेर के जैसा हो. टीपू को मैसूर टाइगर भी कहा जाता है. वह अंग्रेजों से शेर की तरह लड़े और अपने राज्य की हिफाजत करते हुए उन्होंने जान दे दी.

वह चाहते तो अंग्रेजों के साथ मिल सकते थे लेकिन उन्होंने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके और ब्रिटिश कंपनी का सामना करने के लिए पुर्तगालियों से भी मदद ली. कई मुठभेड़ों में वह अंग्रेजों पर भारी भी दिखे लेकिन अंग्रेजी बंदूकों के सामने उनकी सेना टिक नहीं सकी.

मैदान से भागे नहीं

कहा जाता है कि अंतिम समय में वह मैदान से भागकर अपनी जान बचा सकते थे लेकिन उन्होंने भागने से इंकार कर दिया. टीपू सुल्तान से कहा गया कि आप सुरंग के रास्ते से निकल जाइए लेकिन टीपू ने मैदान में डटे रहने का फैसला किया. उन्होंने आत्मसमर्पण भी नहीं किया और युद्ध के मैदान में जान दे दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget