एक्सप्लोरर

Nirav Modi Extradition: नीरव मोदी को जल्द लाया जाएगा भारत, इंग्लैंड के होम डिपार्टमेंट ने दी मंजूरी

Nirav Modi Extradition: भगोड़े नीरव मोदी को जल्द ही भारत लाया जाएगा. इंग्लैंड के होम डिपार्टमेंट ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी है.

नई दिल्ली: 12000 करोड़ रुपये घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की भारत आने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. लंदन की निचली अदालत के बाद अब ब्रिटेन के होम डिपार्टमेंट ने भी नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण किए जाने की फाइल पर अपनी मुहर लगा दी है. ध्यान रहे कि नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण करने के लिए लंदन की अदालत ने 25 फरवरी को आदेश जारी किए थे. अब नीरव मोदी को इस फैसले के खिलाफ 14 दिनों के भीतर हाई कोर्ट के सामने अपनी अपील दाखिल करनी होगी वरना उन्हें भारत भेज दिया जाएगा.

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया की नीरव मोदी पिछले डेढ़ साल से ज्यादा समय से लंदन की जेल में बंद है. भारतीय जांच एजेंसियों ने इंटरपोल की मार्फत पहले नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी के इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराए थे. जिनके आधार पर नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार किया गया था.

अपनी गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी ने भारतीय एजेंसियों के दावे को अदालत में चुनौती दी थी और अपनी जमानत याचिका भी दाखिल की थी. लंदन कोर्ट ने भारतीय जांच एजेंसियों के वकील और नीरव मोदी के वकील की दलील सुनने के बाद नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उसे जेल में ही रखने के आदेश दिए थे.

सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक इसके बाद नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण करने के लिए मुकदमा लगातार लंदन की कोर्ट में चलता रहा और इसी साल 25 फरवरी को लंदन की निचली अदालत ने नीरव मोदी को विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत दोषी मानते हुए उसे भारत प्रत्यर्पण करने के आदेश जारी कर दिए थे.

इसके साथ ही कोर्ट ने अपनी फाइल लंदन के होम डिपार्टमेंट को भेज दी थी. लंदन प्रशासन के नियमों के मुताबिक जब कोई न्यायालय लंदन में पकड़े गए किसी बाहरी देश के नागरिक को उसे उसके देश वापस प्रत्यर्पण करने का आदेश देता है तो उस फाइल पर इंग्लैंड के होम डिपार्टमेंट की मोहर लगनी भी जरूरी होती है और यह पूरी कार्रवाई 28 दिनों के भीतर होनी जरूरी मानी जाती है.

सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक लंदन होम डिपार्टमेंट की मुखिया प्रीति पटेल ने आज इस फाइल पर अपनी औपचारिक मुहर लगा दी जिसके साथ ही भगोड़े उद्योगपति नीरव मोदी के भारत वापस आने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. अब नीरव मोदी यदि इस फैसले को सुप्रीम अदालत में चुनौती नहीं देते हैं तो उन्हें अगले 28 दिनों के भीतर वापस भारत भेज दिया जाएगा.

ध्यान रहे कि लंदन कोर्ट ने अपना फैसला देते हुए कई अहम बातें नीरव मोदी के खिलाफ कही थी जिनमें यह भी कहा था कि नीरव मोदी ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची और नीरव मोदी इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग में भी शामिल थे. साथ ही कोर्ट ने नीरव मोदी के उस दावे को भी खारिज कर दिया था जिसमें उनके भारतीय जेल में रहने पर आपत्ति जाहिर की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget