एक्सप्लोरर

नोटबंदी के बाद रोजगार में कमी आने की सरकार को कोई जानकारी नहीं: केन्द्रीय श्रम मंत्री

संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की वास्तविक संख्या का पता लगाने से जुड़े एक पूरक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस बारे में लेबर ब्यूरो के साथ सर्वेक्षण कर इस संख्या का पता लगाता था.

नई दिल्ली: केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि नोटबंदी के बाद रोजगार में कमी आने की सरकार को कोई जानकारी नहीं है. राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान नोटबंदी के बाद भारी संख्या में नौकरियां जाने और इस वजह से श्रमिकों के असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र की ओर जाने के सवाल पर गंगवार ने कहा, नोटबंदी से रोजगार में कोई कमी आयी हो, ऐसी जानकारी हमारे पास नहीं है. हम यह जरूर कह सकते हैं कि इससे आर्थिक विकास दर में वृद्धि हुयी है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंकड़ों के हवाले से प्रतिमाह आठ लाख रोजगार सृजित कर बेरोजगारी की समस्या के समाधान के सरकार के दावे से जुड़े पूरक प्रश्न के जवाब में गंगवार ने कहा कि पिछले दो सालों में ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में एक-एक करोड़ से अधिक कर्मचारी जुड़े हैं.

संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की वास्तविक संख्या का पता लगाने से जुड़े एक पूरक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस बारे में लेबर ब्यूरो के साथ सर्वेक्षण कर इस संख्या का पता लगाता था. लेकिन इससे वास्तविक आंकड़े एकत्र नहीं हो पाने के कारण सांख्यकीय मंत्रालय के साथ मिलकर इससे जुड़े आंकड़े एकत्र करने की नयी व्यवस्था करने की तैयारी है.

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि ‘रियल टाइम’ आधार पर तैयार की जा रही सर्वेक्षण रिपोर्ट नियमित रूप से प्रकाशित की जायेगी. उम्मीद है कि इसकी पहली रिपोर्ट आगामी अक्टूबर-नवंबर में आ जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget