एक्सप्लोरर

Narayan Rane Gets Bail: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मिली जमानत, सीएम ठाकरे को ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान पर हुई थी गिरफ्तारी

Narayan Rane Gets Bail: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार दिन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी की थी.

Narayan Rane Gets Bail: गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर ही केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाड मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई है. इससे पहले मंगलवार को दिन में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी.

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में विवादित टिप्पणी की वजह से राजनीतिक घमासान शुरू होने और राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद राणे को रायगढ़ जिले के महाड ले जाया गया जहां उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया. 

बीजेपी के नेता राणे की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड के साथ-साथ नासिक और पुणे में मामले दर्ज किए गए. पूर्व मुख्यमंत्री राणे की टिप्पणी के बाद राज्य में सत्तारूढ़ दल शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया.

नारायण राणे को उनकी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान रत्नागिरि जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रमुख सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' के पैतृक गांव गोलवली में हिरासत में लिया गया और संगमेश्वर थाना ले जाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई से 160 किलोमीटर दूर महाड में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में राणे को दोपहर करीब पौने तीन बजे रायगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया.

इससे पहले, नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ दिए गए अपने कथित बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी कर कोई अपराध नहीं किया है. गिरफ्तारी से पहले- मामले में उनकी गिरफ्तारी की खबरों पर राणे ने कहा कि वह कोई ‘आम आदमी’ नहीं हैं और इस तरह की खबरों के खिलाफ उन्होंने मीडिया को आगाह किया. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने कोई अपराध नहीं किया है. आप खबरों का सत्यापन कर उन्हें टीवी पर दिखाएं नहीं तो मैं आपके (मीडिया के) खिलाफ मामला दर्ज कराऊंगा. कोई अपराध ना करने के बावजूद मीडिया में मेरी ‘आसन्न’ गिरफ्तारी की अटकलें लगाई जा रही हैं. आपको क्या लगता है कि मैं कोई आम आदमी हूं?’’

Narayan Rane Arrested: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी पर BJP का उद्धव सरकार पर निशाना, जेपी नड्डा बोले- न डरेंगे, न दबेंगे

Rahul Gandhi Back on Twitter: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, NMP को बताया 'राष्ट्रीय मित्रिकरण योजना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
सोनम वांगचुक के अनशन का आज 20वां दिन, 9 किलो वजन घटा, सोनाक्षी सिन्हां से कपिल सिब्बल तक, किसने क्या कहा?
सोनम वांगचुक के अनशन का आज 20वां दिन, 9 किलो वजन घटा, सोनाक्षी सिन्हां से कपिल सिब्बल तक, किसने क्या कहा?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget