एक्सप्लोरर

कैश की किल्लत पर बड़ा दावा- स्याही की कमी से नहीं छप रहे 200 और 500 के नए नोट

देवास में नोटों की प्रिटिंग प्रेस में तीन शिफ्ट मे नोटों की छपाई हो रही है. सरकार का कहना है कि वो जल्द ही मार्केट में पांच सौ के ज्यादा नोट सप्लाई करेगी.

नई दिल्ली: देश के 10 राज्यों में एटीएम में नकदी की कमी की समस्या अब तक दूर नहीं हुई है. हालांकि सरकारी सूत्र दावा कर रहे हैं कि हालात काफी बेहतर हो गए हैं, लेकिन एटीएम पर पैसे निकालने पहुंच रहे लोगों को अब भी दिक्कत हो रही है. इस बीच नासिक में प्रेस वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष जगदीश गोडशे ने बड़ा दावा किया है.

गोडशे के मुताबिक नासिक की करेंसी प्रेस में स्याही की कमी के चलते 200 और 500 के नये नोटों की छपाई नहीं हो पा रही है. ये राष्ट्रीय स्तर में नोटों की कमी की एक बड़ी वजह है. लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि नोटों की छपाई कब से बंद है. इस पर अभी तक सरकार या आईबीआई की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

दरभंगा में कैश की किल्लत से इजाल में परेशानी बिहार के दरभंगा में एटीएम में पैसों की कमी एक बड़ी परेशानी का सबब बन गई है. दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को पैसों की भारी किल्लत के कारण इलाज के लिए काफी मुश्किलों सामना कर रहा है. मेडिकल कॉलेज के आसपास सिर्फ एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसा है लेकिन वहां भी लोगों की लंबी कतार देखी गई. सबसे ज्यादा दिक्कत उन मरीजों को है जो अकेले इलाज करवाने आए हैं.

देवास में तीन शिफ्ट में काम शुरू देवास में नोटों की प्रिटिंग प्रेस में तीन शिफ्ट मे नोटों की छपाई हो रही है. सरकार का कहना है कि वो जल्द ही मार्केट में पांच सौ के ज्यादा नोट सप्लाई करेगी. उधर उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और चुनाव की तैयारी में जुटे कर्नाटक के कई शहरों में एटीएम में नकदी नहीं मिल रही है. इसके साथ ही कई जगहों से एटीएम खराब होने की भी खबरें आईं.

सरकार का दावा स्थिति में सुधार हो रहा है सरकार ने अपनी ओर से दावा किया कि स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और देश भर के 2.2 लाख एटीएम में से 80 प्रतिशत बुधवार को सामान्य रूप से काम करने लगे. दावे के अनुसार मंगलवार को महज 60 प्रतिशत एटीएम सही से काम कर रहे थे. सबसे बड़े बैंक SBI ने कहा है कि उसके एटीएम में नकदी की स्थिति में सुधार हुआ है.

बैंक के अधिकारियों के साथ वित्त मंत्रालय की वीडियो कांफ्रेंसिंग वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने सार्वजनिक बैंक के अधिकारियों के साथ बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस किया और उन्हें एटीएम में 500 रुपये के नोट भरने का निर्देश दिया. सार्वजनिक बैंकों को कहा गया कि एक दिन के भीतर 80 प्रतिशत एटीएम से नकदी निकलना सुनिश्चित हो और सभी शाखाओं में नकदी की आपूर्ति तेज हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget