एक्सप्लोरर

CDS Appointment: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- जल्द होगी CDS की नियुक्ति, जारी है प्रक्रिया

राजनाथ सिंह के मुताबिक अधिकारियों का एक पैनल सीडीएस के पद के लिए मौजूदा सेवारत सैन्य अधिकारियों समेत रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के नाम पर भी विचार कर रहा है. 

Rajnath Singh On CDS Appointment: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) के निधन के बाद खाली पड़े पद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जल्द ही सीडीएस (CDS) के पद पर नियुक्ति की जाएगी. राजनाथ सिंह के मुताबिक नए सीडीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों का एक पैनल सीडीएस के पद के लिए मौजूदा सेवारत सैन्य अधिकारियों समेत रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के नाम पर भी विचार कर रहा है. 

गौरतलब है कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन के करीब पांच महीने बाद भी सीडीएस के पद को भरने के लिए कोई नियुक्ति नहीं की गई है. पिछले 8 दिसंबर को कोय्मबटूर के सुलूर एयर फोर्स बेस से वेलिंगटन की उड़ान भरते समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें सीजीएस जनरल रावत समेत उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया था.

कारगिल युद्ध के बाद दिया गया ये सुझाव

आपको बता दें कि 1999 में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ कारगिल युद्ध (Kargil War) के बाद बनाई गई एक समीक्षा समिति ने चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (CDS) के पद की स्थापना किए जाने का सुझाव दिया था. जिसके बाद 15 अगस्त 2019 को पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में देश में देश में सैन्य व्यवस्था से जुड़ी तमाम विषयों में सुधार के लिए सीडीएस का पद बनाने की घोषणा की थी. 

जिसके बाद जनरल बिपिन रावत ने जनवरी 2020 में भारत के पहले सीडीएस के रूप में पदभार संभाला था. बतौर सीडीएस जनरल रावत की जिम्मेदारी तीनों सेनाओं थल, वायु और नौसेना के कामकाज में समन्वय लाना था, जिससे की देश की सैन्य ताकत को बढ़ाया जा सके. जनरल रावत को बतौर सीडीएस भारतीय सेना में दूरगामी सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है. जनरल रावत ने अपने कार्यकाल में सेना में कई प्रमुख सुधारों की शुरुआत की. साथ ही उन्होंने सेना के हथियारों एवं उपकरणों के निर्माण के लिए स्वदेशीकरण पर जोर दिया. 

इसे भी पढ़ेंः-

Sidhu Moose Wala Postmortem: 'किडनी, लीवर, रीढ़ की हड्डी समेत 19 जगह बुलेट इंजरी,' मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget