एक्सप्लोरर

कर्नाटक के आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे UNGA प्रेसिडेंट साबा कोरोसी, कहा- पहली बार ऐसा देखा कि...

Saba Korosi: विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर साबा कोरोसी तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में कई जगहों का दौरा किया.

Saba Korosi india visit: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष साबा कोरोसी (Saba Korosi) ने कर्नाटक में आंगनवाड़ी केंद्र, ग्रामीण बाल देखभाल केंद्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जरूरी सेवाएं प्रदान करने के लिए समुदाय, राज्य सरकार और यूनिसेफ की सराहना की. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने पहली बार देखा कि कैसे सरकार के साथ संयुक्त राष्ट्र की साझेदारी से मदद पहुंचाई जा रही है. 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के कन्नूरू में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की यात्रा के दौरान यह देखने को मिला की सरकार के साथ संयुक्त राष्ट्र ने मिलकर डिजिटल तकनीकी सहायता और टीकों के प्रभावी कोल्ड चेन प्रबंधन के माध्यम से कोरोना प्रबंधन में सहायता पहुंचाई है. साबा कोरोसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर थे. 

तमाम जगहों का दौरा 

विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे कोरोसी सोमवार को बेंगलुरु पहुंचे और भारतीय विज्ञान संस्थान के शिक्षाविदों और नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की. इसे लेकर उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने जल और स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं का दौरा किया. 

कोरोसी ने की भारत की सराहना 

कर्नाटक जाने से पहले कोरोसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और वैश्विक जल संसाधनों के संरक्षण और अनुकूलन के महत्व पर चर्चा की थी. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी. इससे पहले कोरोसी ने यूक्रेन और दुनिया भर में शांति के लिए भारत के आह्वान की सराहना की थी. 

एस जयशंकर से मुलाकात 

कोरोसी ने परिषद के आकार, संरचना और विनियमों में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया. बाद में यूएनजीए के अध्यक्ष ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुधार और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा हुई. इस दौरान वैश्विक चुनौतियों, संयुक्त राष्ट्र सुधार, यूक्रेन संघर्ष और जी20 एजेंडे को लेकर चर्चा हुई. साथ ही बहुपक्षवाद में सुधार के लिए भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. 

ये भी पढ़ें: 

सेना पर लागू नहीं होगा व्यभिचार को अपराध न मानने वाला फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget