एक्सप्लोरर

9/11 का मास्टर माइंड मारा गया लेकिन 26/11 का मास्टर माइंड खुला घूम रहा है: संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज

UNGA 73rd session: संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज ने कहा है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने में माहिर है. उन्होंने कहा कि 9/11 का मास्टर माइंड मारा गया लेकिन 26/11 का मास्टर माइंड खुला घूम रहा है.

नयूयॉर्क: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद के मुद्दे पर पड़ोसी देश पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है. सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने रखी. उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने में माहिर है. सुषमा ने यह भी कहा कि 9/11 का मास्टर माइंड मारा गया, लेकिन 26/11 का मास्टर माइंड खुला घूम रहा है. बता दें कि सुषमा स्वराज ने अपना पूरा भाषण हिंदी में दिया था.

आतंकवाद फैलाने में माहिर है पाकिस्तान- सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने कहा, ''हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने में माहिर है. भारत के लिए सबसे दुख की बात यह है कि पड़ोसी देश से आतंकवाद की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.'' उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान का चेहरा पूरी दुनिया ने पहचान लिया है, हर बार पाकिस्तान की वजह से ही दोनों देशों के बीच वार्ता में दिक्कत आई है,  26/11 का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद आज भी पाकिस्तान में खुला घूम रहा है.''

आतंक के बीच बातचीत संभव नहीं- सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने आगे कहा, ''भारत ने लगातार प्रयास किए हैं कि दोनों देशों के बीच वार्ता का माहौल बने पर आतंक के वातावरण में क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सही बातचीत हो सकती है? ये संभव नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान आतंकवादियों की तस्वीर लगे डाक टिकट निकालता है, भारत आतंकियों की करतूतों को कब तक नजरंदाज कर सकता है, ऐसा ही चलता रहा तो आतंकवाद का दावानल सबको निगल जाएगा.''

ना दुआ, ना सलाम: SAARC मीटिंग में पाक विदेश मंत्री का भाषण सुने बिना निकलीं सुषमा स्वराज

पाकिस्तान में स्वतंत्रता सेनानी कहे जाते हैं आतंकी- सुषमा स्वराज

इतना ही नहीं सुषमा स्वराज ने कहा, ''पाकिस्तान में आतंकी स्वतंत्रता सेनानी कहे जाते हैं, पाकिस्तान की हरकतें नहीं रोकी गईं तो आतंकवाद की आग में पूरी दुनिया जलेगी.''

आपको बता दें कि इससे पहले सुषमा स्वराज ने डोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी पर दुख जताया और भारत की तरफ से हरसंभव सहायता का वादा किया. इस दौरान उन्होंने पूरी दुनिया के सामने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया.

सुषमा का भाषण देखें-

यह भी पढ़ें-

पुलिस विभाग में ही नौकरी चाहती हैं पुलिस की गोली का शिकार बने विवेक की पत्नी कल्पना

कांग्रेस में जाने की खबरों के बीच बोले तारिक अनवर- सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाना गलती थी

यूपी पुलिस ने किया 'आम आदमी का एनकाउंटर', योगी बोले- जरूरत पड़ने पर CBI जांच भी कराएंगे

Asia Cup Final: भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार जीता एशिया कप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget