एक्सप्लोरर

UN-ECOSOC: पीएम मोदी बोले, भारत में कोरोना रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर, पढ़ें बड़ी बातें

पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी पर बात की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्‍मान भारत योजना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद कर रही है.

नई दिल्ली: पीएम मोदी का संबोधन संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्‍या पर हुई. सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन था. पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी पर बात की.  उन्होंने कहा कि हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने क्लाइमेट चैंज को एक बड़ी चुनौती बताया. आईए पढ़ते हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें..

कोरोना पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमनें 150 से अधिक देशों में चिकित्सा एवं अन्‍य सामग्री पहुंचाई है. हमारे अपने देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में  हमारी सरकार की तरफ से चलाई जा रही  आयुष्‍मान भारत योजना ने काफी मदद की. भारत में कोरोना रिकवरी रेट पूरी दुनिया में सबसे बेहतर है.

उन्होंने कहा कि महामारी ने सभी देशों के धैर्य की कठिन परीक्षा ली. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारे जमीनी स्तर की स्वास्थ्य प्रणाली भारत को दुनिया में इस संक्रमण से उबरने की सबसे बेहतर दर सुनिश्चित में मदद कर रही है. भारत में हमने महामारी के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया.

क्लाइमेट चैंज एक बड़ी चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के भयावह स्थिति का जिक्र तो किया ही साथ ही कहा कि  तत्कालीन चुनौतियों के अलावा क्‍लाइमेट चेंज जैसी लंबी अवधि की चुनौतियां भी हमारी प्राथमिकता में हैं.

खाद्य सुरक्षा योजना से 830 मिलियन नागरिकों को लाभ मिला

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सबको भोजन मिले यह हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए हम खाद्य सुरक्षा लेकर आए. हमारे खाद्य सुरक्षा योजना से 830 मिलियन नागरिकों को लाभ मिला है.

2022 तक सबके सिर पर होगी छत

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी नागरिकों को छत मुहैया कराने के लिए 'हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम' चलाई है जो यह सुनिश्चित करेगी कि साल 2022 तक सभी देशवासियों के पास अपना घर हो.

 हमने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान चलाया

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने पांच साल में 38 मिलियन कार्बन उत्सर्जन कम किया. सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान चलाया. हम सभी प्राकृतिक आपदाओं से लड़े. हमने सार्क कोविड इमरजेंसी फंड बनाया.

हमारा सिद्धांत सबका साथ सबका विकास और सबका विश्‍वास है

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा सिद्धांत सबका साथ सबका विकास और सबका विश्‍वास है. दुनिया की प्रगति में संयुक्त राष्ट्र का बड़ा योगदान है. इस साल हम संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. भारत ने शुरुआत से ही संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों को समर्थन दिया है. ECOSOC के पहले अध्यक्ष भारतीय थे.

हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया

पीएम मोदी ने कहा कि हम अर्थव्यवस्था को वापस ट्रैक पर लाने के लिए पैकेज लाए. हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया. हम आगे भी ऐसा करेंगे.

हमने हमेशा विश्‍व शांति और समृद्ध‍ि की बात की है

पीएम मोदी ने कहा कि हमने हमेशा विश्‍व शांति और समृद्ध‍ि की बात की है. हमने अपने राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाई. इस दौरान भारत के छह हजार गांवों में स्‍वच्‍छता के लक्ष्य को पूरा किया गया.

साल 2025 तक टीबी को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीबी जैसी भयंकर बीमारी का भी जिक्र किया और कहा कि 2025 तक टीबी की पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget