एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: ऑपरेशन गंगा के तहत दिल्ली लौटे छात्रों ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, बंकर में गुजारे दिन, खत्म हो गया था खाने-पीने का सामान

कीव से लौटे स्टूडेंट्स के परिजन कई घंटो से एयरपोर्ट पर अपने लाडलों का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने अपने बच्चों को देखते ही गले से लगा लिया और एयरपोर्ट पर तिरंगा लहराया.

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज 11वां दिन है. यूक्रेन पर रूस के हमले अभी भी लगातार जारी हैं. ऐसे में वहां पर कई भारतीय फंसे हुये थे. उनको रेस्क्यू करने के लिये भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया हुआ है. इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिये केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कई मंत्री भी भेजे हुये हैं. 

बीती रात शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे छात्रों को लेकर एक फ़्लाइट आई जिसमें लगभग 200 से ज़्यादा छात्र सवार थे. बात करने पर उन्होने कीव के भयानक मंजर के बारे में बताया कि कैसे वहां पर पूरा शहर तबाह कर दिया गया और उनके पास खाने पीने का सामान भी ख़त्म हो गया था. लेकिन भारतीय दूतावास की वजह से हम जिंदा वापस आ गए. 

अपने बच्चों का एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे परिजन

कीव से लौटे स्टूडेंट्स के परिजन कई कई घंटो से एयरपोर्ट पर अपने लाडलों का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने अपने बच्चों को देखते ही गले से लगा लिया. उनके परिवार वाले फूल, माला और तिरंगा साथ लेकर एयरपोर्ट पर अपने बच्चों को लेने पहुंचे थे. 

उन बच्चों को देखते ही पूरा एयरपोर्ट भारत माता के नारों से गूंज उठा और वहां मिठाइयां बंटने लगी. परिवार को देखते ही बच्चे गले से लग कर रोने लगे. वहां पर बेहद भावुक माहौल था. युद्ध के माहौल में सबसे बुरे हालात कीव के पास थे.  युद्ध की भयानक तस्वीर कीव से ही सामने आ रही है.

बेटी को सुरक्षित देखकर हूं बहुत ज्यादा खुश

यूक्रेन से लौटी एक लड़की हर्षिता की मां ने कहा कि मैं अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लौटा देखपर बहुत ज्यादा खुश हूं. पहले बहुत डर लग रहा था पर अब सब ठीक है. भारत सरकार की वजह से वहां से मेरी बेटी वापस लौट पाई है. भारत सरकार का शुक्रिया. वहां जो मंत्री हैं उनका शुक्रिया.  

हर्षिता ने बताया कि सरकार ने बहुत ज़्यादा मदद की है. खाना पानी से लेकर हर जरूरत की चीज उपलब्ध कराई और कहीं कोई कमी नहीं होने दी. कीव से लौटे स्टूडेंट्स से बात करने पर पता चला वहां हालत कितने खराब हैं. स्टूडेंट्स कई कई दिनों से बिना खाना-पानी के बंकर में रह रहे थे.

यूक्रेन से जिंदा वापस आने की नहीं थी कोई उम्मीद

यह उम्मीद नहीं थी कि वह जिंदा वापिस आ पाएंगे पर भारत सरकार की वजह से वापस आ गए. उन छात्रों से बातचीत करने पर पता चला कि कैसे वहाँ पर पूरा शहर तबाह हो गया है. वहां पर खाने पीने का सामान खत्म हो गया है और छात्रों के साथ रंग भेद किया जा रहा था. वह हमें काला बोलकर ट्रेन में नहीं चढ़ने दे रहे थे. लेकिन बॉर्डर पर पहुंचने के बाद भारत सरकार ने उनकी काफी मदद की.

इसी फ्लाइट से लौटीं उमरजहां और कमरजहां दोनों बहनें हैं और वह खारकीव से भारत वापस आई हैं. उन्होंने बताया कि वहां हालात कितने खराब हैं. लोग एक वक्त का खाना खाते हैं. उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनके सामने कभी ऐसा मंजर आयेगा.

खारकीव से लौटे अनुराग ने बताया कि फिल्मों में जैसे सीन होते हैं उन्होंने ऐसे मंजर अपनी आंखो से देखें हैं. उनको बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वह भारत वापस जिंदा लौट पायेंगे पर उन्होंने भारत सरकार को ऑपरेशन गंगा चलाने के लिये शुक्रिया किया. 

किम जोंग का क्या है इरादा? उत्तर कोरिया ने एक हफ्ते में दूसरी बार किया जासूसी सैटेलाइट सिस्टम का परीक्षण

Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन वार्ता को लगा झटका, देशद्रोह के आरोप में यूक्रेनी वार्ताकार डेनिस क्रीव की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget