एक्सप्लोरर

भारत के ऐतराज पर ब्रिटेन में आतंकी बुरहान वानी की याद में होने वाली रैली रद्द

लंदन: 'आतंकवादियों के महिमामंडन' के खिलाफ ब्रिटिश सरकार के समक्ष भारत की ओर से विरोध दर्ज कराए जाने के बाद बर्मिघम शहर की परिषद ने आगामी शनिवार को 'बुरहान वानी दिवस' पर होने वाली रैली की अनुमति वापस ले ली है.

ब्रिटेन स्थित कश्मीरी समूहों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के एक साल पूरा होने के मौके पर रैली निकालने की योजना बनाई है. वानी पिछले साल आठ जुलाई को मारा गया था.

भारत ने इस रैली को लेकर कल ब्रिटेन के समक्ष विरोध दर्ज कराया था.

बर्मिघम सिटी काउंसिल के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमने कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन को लेकर शांतिपूर्ण रैली निकालने के लिए बुकिंग ली थी. बहरहाल, हम प्रचार के पर्चो को लेकर जताई गई चिंताओं से अवगत हैं और प्रचार सामग्री को देखा है. हमने विक्टोरिया स्क्वावयर का इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी है.' भारत के उप उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने बीते सोमवार को ब्रिटिश विदेश विभाग को संदेश भेजा जिसमें उसने वानी के अपराधों और कश्मीर घाटी में हिंसा भड़काए जाने का भी उल्लेख किया.

पटनायक ने लिखा, 'कश्मीर पर रैली एक अलग मामला है लेकिन एक आतंकवादी का महिमामंडन करना अस्वीकार्य है. ब्रिटेन ने पिछले कुछ महीनों में खुद आतंकवाद की मार झेली है और कई लोगों की जान गई है. कानून-व्यवस्था आतंकवादियों के महिमामंडन और हिंसा भड़काए जाने को कैसे इजाजत दे सकती है.'

वरिष्ठ राजनयिक ने यह भी सवाल किया कि क्या ब्रिटेन की सरकार लंदन ब्रिज पर हमला करने वाले पाकिस्तानी मूल के आतंकी खुर्म बट्ट और दूसरे आतंकवादियों के पक्ष में इसी तरह की रैली आयोजित किए जाने की इजाजत देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget